Anupama: सीरियल में आये लीप को लेकर सागर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कहानी में नया मोड़…

Anupama: राजन शाही स्टारर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल में सागर का किरदार निभाने वाले नितिन बाबू ने हाल ही में आए लीप को लेकर बात की है. उन्होंने कहा, टाइम जंप को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा हर किसी के दिलों पर राज कर रहा है. इसकी कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. हाल ही में मेकर्स ने शो में लीप पेश किया, जिसके बाद अनुपमा और अनुज हमेशा के लिए अलग हो गए. अब राजन शाही के शो में सागर का किरदार निभाने वाले नितिन बाबू ने रूपाली गांगुली संग काम करने और शो में आने वाले जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न को लेकर बात की है.

सागर और नितिन में क्या है कॉमन

नितिन बाबू ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए कहा, रियल में वह एक चीज को छोड़कर पूरी तरह से अपने किरदार की तरह हैं. उन्होंने कहा, “अपने नाम की तरह, वह जीवन में क्लियर और फोक्सड हैं. हम दोनों बड़ों का सम्मान करते हैं, महिलाओं के साथ सम्मान और प्यार से पेश आते हैं.” उन्होंने कहा कि सागर का एक भावनात्मक पक्ष भी है, जो तब सामने आता है जब वह अनुपमा को कठिन परिस्थितियों में देखता है. इसी तरह, मैं भी अपनी मां को दुखी नहीं देख सकता, इसलिए मुझे लगता है कि सागर कई मायनों में मेरे जैसा ही है.

Read Also- Anupama Upcoming Twist: आध्या की नहीं हुई है मौत, अब शुरू होगी मीनू और सागर की लव स्टोरी, वनराज फिर बनेगा विलेन

Read Also- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

लीप को लेकर क्या बोले नितिन बाबू

सीरियल अनुपमा में हाल ही में छह महीने का लीप आया है. जिसपर नितिन ने कहा कि इसे टाइम जंप को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. उन्होंने कहा, “जब से लीप के बाद पहला एपिसोड ऑन-एयर हुआ, सोशल मीडिया हैंडल मैसेज से भर गया. दर्शकों ने मुझे सागर के रूप में खुली बांहों से स्वीकार किया है, और अब यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपने किरदार को सही ठहराऊं ताकि दर्शक इसे देखने का आनंद ले सकें. दर्शकों को पहले से ही कहानी में नया मोड़ पसंद आ रहा है.”

नितिन ने रूपाली गांगुली की तारीफ में कही यह बात

नितिन ने अपनी को-स्टार रूपाली गांगुली की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “सीरियल का हर सीन जो मैंने उनके साथ किया है, वह मेरे लिए सबसे अच्छा है. यह सेट पर मेरा पहला दिन था और रूपाली मैडम ने बहुत प्यार से मेरा वेलकम किया और मुझे कंफर्टेबल बनाया. इससे सच में मेरे परफॉर्मेंस को अच्छा करने में मदद मिली. वह रियल लाइफ में काफी विनम्र और पॉजिटिव माइंड वाली है.”

Entertainment Trending Videos

Also Read- Anupama Twist: आध्या को गायब करने के पीछे है इन दो शख्स का हाथ, उम्मीद की किरण बनकर आएगी मीनू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >