Anupama Leap: लीप के बाद पहली बार अनुज से मिलते-मिलते रह जाएगी अनुपमा, पाखी उड़ाएगी अनु के पति का मजाक

सीरियल अनुपमा की कहानी में मेकर्स ने फेरबदल किया है. अनु अपने अनुज के बिना रह रही है और उसकी याद में रोते रहती है. दूसरी तरफ अनुज का हाल पागलों जैसा हो गया है. दोनों एख ही शहर में है.

Anupama Leap: सीरियल अनुपमा में लीप के बाद कहानी काफी ज्यादा रोमांचक हो गई है. अनुपमा और वनराज पड़ोसी बन गए है और अपनी-अपनी जिंदगी में बिजी हो गए है. हालांकि अनुज की झलक शो में दिखती है, लेकिन उसे ऐसी हालत में देखकर फैंस का दिल टूट जाता है. फैंस अब उस पल का इंतजार कर रहे जब अनुपमा और अनुज मिलेंगे. वहीं, बा और बाबूजी भी अलग-अलग रह रहे हैं. बा वनराज के साथ रहती है, जबकि बाबूजी ने अनुपमा का साथ नहीं छोड़ा. पाखी और तोशू के बर्ताव में कोई अंतर नहीं आया है.

अनुपमा ने सुनी अनुज की आवाज

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु फूल खरीद रही होती है, तभी उसे बांसुरी की आवाज सुनाई देती है. वो फूलवाले से उस बासुंरी वाले के बारे में पूछती है. इंद्र जो अनुपमा के साथ आया होता है, उसे बताता है वो एक साधु है, जो कुछ महीने पहले आया है. अनु, अनुज की ओर बढ़ती है और उसका चेहरा देखने वाली होती है, तभी सागर आ जाता है. वहीं, अनुज अपनी मेमोरी को भूल गया है और उसे कुछ याद नहीं.

Also Read- Anupama Leap: लीप के बाद की कहानी ऐसे होगी शुरू, पागलों जैसी हालत में दिखेगा अनुज, अनुपमा का इतना बदल जाएगा लुक

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

अनुज का पाखी ने उड़ाया मजाक

वहीं, पाखी गलती से अनुज से टकरा जाएगी और उसके पागलों जैसी शक्ल को देखकर उसका मजाक उडाएगी. दूसरी तरफ पाखी के बर्थडे पर अनुपमा और वनराज की बहुत बड़ी लड़ाई होती है. वनराज उसका आश्रम खरीदना चाहता है और इसके लिए उसे अच्छी रकम देने की बात करता है. अनु इस प्रप्रोजल को मना कर देती है. दूसरी तरफ तोशू घर पर किंजल से लड़ाई करता है और उससे चार्जर मांगता है. बा वहां आती है और उसे खुद से चार्जर खोजने के लिए कहती है. तोशू उनसे चिढ़ जाता है. बा जान बूझकर चार्जर छिपा देती है ताकि तोशू खुद से मेहनत कर उसे खोजे.

देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >