Anupama: 15 साल की लीप के बाद ये एक्टर बनेगा अनुपमा का बेटा, निभाएगा तोशु का किरदार

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. यही वजह है कि ये टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर है. कहा जा रहा है शो जल्द ही 15 साल का लीप लेने वाली है. जिसके बाद नए तोशु के तौर पर ये एक्टर नजर आएगा.

Anupama: अनुपमा टेलीविजन स्क्रीन पर सबसे लोकप्रिय टीवी शोज में से एक है. मेकर्स आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो शो में जल्द ही 15 साल का लीप आने वाला है. फैंस यह जानने के लिए काफी उत्साहित हैं कि निर्माताओं ने आगे क्या कहानी सोची है और कौन से नए स्टारकास्ट को जोड़ेंगे. खबरों की मानें तो सोन परी में नजर आईं तन्वी हेगड़े लीप के बाद अनुपमा में एंट्री करेंगी. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

लीप के बाद कौन सा एक्टर बनेगा नया तोशु

इंडियाफोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, मनीष नागदेव अनुपमा में तोशु की भूमिका निभाएंगे. वह शो में गोरव शर्मा को रिप्लेस करेंगे. शो के एक सूत्र ने खुलासा किया, ”कहानी में 15 साल के टाइम जंप के बाद कई कलाकार उम्र के हिसाब से उपयुक्त नहीं दिखेंगे. इसलिए बदलाव किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव ने एक बड़ी बच्ची के पिता का किरदार निभाने को लेकर चिंता व्यक्त की और निर्माताओं ने उनके दृष्टिकोण को समझा. हालांकि गौरव और मनीष ने अब तक कुछ भी कमेंट नहीं किया है.

कौन से शोज का हिस्सा रहे हैं मनीष नागदेव

मनीष नागदेव ने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’, ‘बेगुसराय’, ‘मधुबाला’, ‘उड़ान’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘गीत’ जैसे शोज से पॉपुलैरिटी हासिल की है. लीप के बाद, अनुपमा में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि अनुज बिजनेस ट्रिप के सिलसिले में मुंबई जाता है. इधर उनकी शादी की तैयारियां चल रही होती है.

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या हो रहा है खास

अनुपमा इमोशनल हो जाती है, जब वह अनुज को बताती है कि उनकी शादी के लिए सब कुछ तैयार है. घर के अंदर बच्चे हवन के पास खेलते हैं और लकड़ी की छड़ी में आग लग जाती है. तमाम उथल-पुथल के बीच, अनुपमा को एहसास होता है कि आध्या फंस गई है. वह आध्या को बचाने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन आग की लपटें बढ़ती जा रही हैं. तभी एक चीख सुनाई देती है.

किन किरदारों ने छोड़ा सीरियल

टेली चक्कर के मुताबिक, उड़ारियां एक्ट्रेस अलीशा परवीन को शो के लिए अप्रोच किया गया था. हालांकि एक्ट्रेस ने ये स्पष्ट कर दिया कि वो एंट्री नहीं कर रही है. वह ‘गठबंधन’, ‘कुर्बान हुआ’, ‘मुस्कुराने की वजह तुम हो’ जैसे शोज का हिस्सा रही हैं. सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा ने हाल ही में शो छोड़ दिया. दोनों काव्या और वनराज की भूमिका निभाते थे.

Also Read- Anupama में लीप के बाद नए वनराज की होगी एंट्री, किंजल की बेटी का दिखाया जाएगा रोमांस

Also Read- Anupama Twist: आध्या फिर से बनेगी विलेन, इस एक बात के लिए करेगी अनु पर शक, नंदिता से बदला लेगी डिंपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >