Anupama: हार्ट अटैक आने से पहले बाबूजी इन 2 शख्स को करेंगे कॉल, बा ने लगाया हसमुख की खराब हालत का इस पर इल्जाम

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि सरिता को राही की बातों पर यकीन नहीं होता. वह नहीं मानती कि वह लोग प्रकाश के आदमी थे. हालांकि अनुपमा अपनी बेटी पर भरोसा दिखाती है. तातिया के कुछ कहने के बाद सरिता कहती है कि अगर उन लोगों ने कुछ गलत किया होगा, तो प्रकाश उन्हें सजा देगा.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही बताती है कि प्रकाश के आदमी ही कल रात आए थे. राही उन आदमियों को पहचान लेती है जिसने रेस्टोरेंट में बदतमीजी की थी. सरिता कहती है कि प्रकाश के आदमी कुछ गलत नहीं कर सकते. अनु कहती है कि राही पर उसे यकीन है कि वह झूठ नहीं बोल रही. सरिता के कान में तातिया कुछ कहती है. उसके बाद सरिता कहती है कि अगर सच में वह प्रकाश के आदमी थे, तो प्रकाश उन्हें सजा देंगे. सरिता ये भी कहती है कि प्रकाश के पास देविका को ठीक करने की दवाई है. देविका उसकी बात नहीं मानती.

देविका से अपने दिल की बात कहेगी अनुपमा?

देविका को अनुपमा बताती है कि उसके आस-पास समर है और वह उसे कुछ बाना चाहता है. देविका कही है कि उसे आखिर में ऐसा क्यों महसूस हो रहा. अनु कहती है कि शायद समर की आत्मा को शांति नहीं मिल रही. अनु उससे कहती है कि उसे लगता है कि प्रकाश से समर का कोई रिश्ता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सरिता का प्रकाश पर आंख बंद करके भरोसा करना परिवार में नयी मुसीबतें लेकर आएगा. अनु, प्रकाश का पर्दाफाश करने की कोशिश करेगी और सरिता उसे बचाने की कोशिश करेगी.

बाबूजी होंगे बेहोश

बाबूजी को सीने में दर्द होता है और वह इसे एसिडिटी समझकर दवा ले लेते हैं. वह अंश और तोशू को फोन करते है, लेकिन तोशू उनका कॉल नहीं उठाता. तभी बाबूजी बेहोश होकर नीचे गिर जाते है. दूसरी तरफ जैसे ही नवरात्रि का उत्सव शुरू होता है, वैसे ही अनु को समर की मौजदूगी का अहसास होता है. पूजा के बीच अनु और प्रकाश के बीच तीखी टकरार होगी. आने वाले एपिसोड में अनु के सामने प्रकाश का सच आएगा, जो समर की मौत से जुड़ा होगा.

यह भी पढ़ें- Anupama Twists: समर की आत्मा के बारे में इस शख्स को बताएगी अनुपमा, प्रकाश से क्या रिश्ता है वनराज के बेटे का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >