Anupama: अनुज नहीं इस पुराने किरदार की शो में होगी री-एंट्री, अनु की बनेगी सपोर्ट सिस्टम, आएगा ट्विस्ट

Anupama: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. इसलिए वह छोटी से छोटी अपडेट्स जानना पसंद करते हैं. इसी बीच सीरियल में एक पुराने किरदार की एंट्री होने वाली है.

Anupama: स्टार प्लस का शो “अनुपमा” टीआरपी चार्ट में टॉप रेटेड शोज में से एक बना हुआ है, जो लगातार अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा और भावनात्मक कहानी से दर्शकों को बांधे रखता है. शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए मेकर्स जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न लेकर आते हैं. अब शो में पसंदीदा किरदार की वापसी होने वाली है, जो अनुपमा की मरहम बनेगी और उसके लिए खड़ी रहेगी.

देविका की शो में होगी धांसू एंट्री

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक देविका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जसवीर कौर जल्द ही कहानी में फिर से वापसी करेंगी. देविका को हमेशा अनुपमा की ताकत और उनकी सबसे करीबी दोस्त के रूप में दिखाया गया है. उनकी वापसी चल रही कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट जोड़ेगी.

यहां होगी अनुपमा और देविका की मुलाकात

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपमा और देविका कॉफी पर एक मिलेंगे और एक दूसरे संग कई सालों पुरानी चर्चा करेंगे. इस इमोशनल मुलाकात के दौरान, उनका गहरा रिश्ता गहरा हो जाएगा.

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रेक में क्या चल रहा है खास

इसी बीच अनुपमा का मौजूदा ट्रैक प्रार्थना और अंश की शादी के जश्न के इर्द-गिर्द घूम रहा है. अनु शाह हाउस में काफी अकेला महसूस करती है और अनुज को यादकर इमोशनल हो जाती है. शुभ मुहूर्त आते ही, विवाह की रस्में शुरू हो जाती हैं. इसी बीच अनुपमा फूल तोड़ने के लिए एक तरफ खड़ी हो जाती है, तभी उसका दुपट्टा गलती से दीयों में चला जाता है और आग लग जाती है. राही आग की लपटे देख लेती है और डर के मारे अपनी मां को बचाने के लिए दौड़ती है और पानी से आग बुझा देती है. बाद में अपनी सच्ची चिंता दिखाते हुए अनुपमा को कसकर गले लगा लेती है.

यह भी पढ़ें- Anupama के अनुज ने Bigg Boss 19 में मारी धमाकेदार एंट्री, इस सॉन्ग पर किया कातिलाना डांस, Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >