शादी करने जा रहीं तान्या मित्तल? ब्राइडल लहंगे में वीडियो वायरल

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल ने ब्राइडल लुक में वीडियो शेयर किया, जिसके बाद उनकी शादी की अफवाहें तेज हो गईं हैं. तान्या ने वीडियो के कैप्शन में लिखा “तैयारियां शुरू”. कैप्शन ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है. पढे़ं क्या है पूरा मामला?

Tanya Mittal: रियलिटी शो से निकले सितारे अक्सर सोशल मीडिया के जरिए ही चर्चा में बने रहते हैं. कुछ ऐसा ही इस वक्त बिग बॉस 19 से पहचान बनाने वाली तान्या मित्तल के साथ हो रहा है. वजह कोई नया शो या विवाद नहीं, बल्कि उनका एक वायरल इंस्टाग्राम वीडियो है, जिसने फैंस के बीच शादी की चर्चाओं को हवा दे दी है.

“और तैयारियां शुरू…”

दरअसल, तान्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं. कभी लाल पारंपरिक लहंगे में तो कभी पेस्टल शेड्स के मॉडर्न ब्राइडल आउटफिट में, वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देती दिखती हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “और तैयारियां शुरू…” बस फिर क्या था, फैंस ने इसी लाइन से अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद तान्या शादी करने जा रही हैं.

“ये लहंगा उनको पसंद आएगा?”

एक क्लिप में तान्या मजाकिया अंदाज में पूछती भी नजर आती हैं, “ये लहंगा उनको पसंद आएगा?” इस “उनको” शब्द ने सोशल मीडिया पर और ज्यादा हलचल मचा दी है. वीडियो सामने आते ही कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई है. हालांकि अब तक तान्या या उनकी टीम की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यही सस्पेंस इस पूरे मामले को और दिलचस्प बना रहा है. कुछ लोग इसे ब्राइडल फोटोशूट या किसी ब्रांड प्रमोशन का हिस्सा बता रहे हैं, तो कुछ इसे उनकी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत मान रहे हैं.

घर और फैक्ट्री को लेकर हुई थीं ट्रोल

बता दें, बिग बॉस 19 के दौरान भी तान्या अपने ग्लैमरस अंदाज और बेबाक बयानबाजी को लेकर चर्चा में रही थीं. अब ये ब्राइडल वीडियो असल में क्या है, शादी की तैयारी या सिर्फ एक शूट इसका जवाब तो खुद तान्या ही दे सकती हैं. साथ ही बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद वे काफी चर्चा में रहीं थी. उनके घर और फैक्ट्री को लेकर काफी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढे़ं: रवि दुबे-सरगुन मेहता के घर आने वाली है खुशखबरी? शादी के हो चुके हैं 13 साल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >