23 फरवरी से OTT पर कंटेंट का महाधमाका, ये रिलीज नहीं देखी तो बहुत कुछ मिस करेंगे

Upcoming OTT Releases This Week​: 23 फरवरी से OTT पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. इस हफ्ते भारतीय और हॉलीवुड कंटेंट का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलेगा. जानें पूरी लिस्ट और रिलीज डिटेल्स.

Upcoming OTT Releases This Week: अगर आप भी वीकेंड पर बिंज-वॉचिंग प्लान कर रहे हैं, तो तैयार हो जाइए क्योंकि 23 फरवरी से OTT प्लेटफॉर्म्स पर धमाकेदार कंटेंट आने वाला है. खास बात ये है कि इस हफ्ते सिर्फ भारतीय फिल्में और सीरीज ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड की बड़ी रिलीज भी शामिल हैं. रोमांस से लेकर रिवेंज थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा तक, हर जॉनर के फैंस के लिए कुछ खास है. तो पॉपकॉर्न तैयार रखिए और जानिए इस हफ्ते क्या-क्या देखने को मिलेगा.

पैराडाइज सीजन 2 – 23 फरवरी (Prime Video)

‘पैराडाइज सीजन 2’ एक बार फिर आपको सस्पेंस और सर्वाइवल की दुनिया में ले जाने वाला है. Sterling K. Brown कैल टर्नर के रोल में वापसी कर रहे हैं. एक एजेंट जो एक खूबसूरत लेकिन खतरनाक ट्रॉपिकल आइलैंड पर फंसा हुआ है. जहां लग्जरी के पीछे कॉर्पोरेट साजिशें छिपी हैं.

डायरेक्टर Don Michael Paul ने इस सीजन को और भी ज्यादा इंटेंस बनाया है. गोलियों की आवाज, टूटते गठबंधन और भरोसे की लड़ाई, सब कुछ इस बार और खतरनाक है. अगर आपको सर्वाइवल ड्रामा पसंद है, तो ये सीरीज मिस मत कीजिए.

द ब्लफ – 25 फरवरी (Prime Video)

यह 2 घंटे की रिवेंज थ्रिलर आपको 19वीं सदी के कैरिबियन में ले जाती है. Sam Worthington इस फिल्म को डायरेक्ट और स्टार कर रहे हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा जोनस एक गुस्सैल समुद्री डाकू मां के किरदार में नजर आएंगी.

कहानी एक ऐसी मां की है जो तूफानों और बाउंटी हंटर्स के बीच अपने बच्चों की रक्षा करती है. जहाजों पर हमले, इमोशनल गहराई और जबरदस्त एक्शन, यह फिल्म थ्रिलर लवर्स के लिए परफेक्ट है.

Bridgerton Season 4 Part 2 – 26 फरवरी (Netflix)

रोमांस के दीवानों के लिए खुशखबरी. ‘ब्रिजर्टन’ का नया चैप्टर बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन की प्रेम कहानी पर केंद्रित है. Luke Thompson और Yerin Ha की केमिस्ट्री इस सीजन की जान है.

नकाबपोश बॉल में हुई मुलाकात से शुरू हुआ यह रोमांस क्लास डिवाइड और फैमिली प्रेशर के बीच आगे बढ़ता है. शोरनर जेस ब्राउनेल ने इस बार कहानी में और भी ज्यादा इमोशनल लेयर्स जोड़ी हैं.

एक्यूज्ड – 27 फरवरी (Netflix)

‘एक्यूज्ड’ आम लोगों की असाधारण परिस्थितियों की कहानी है. इस खास एपिसोड को अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया है. स्टार कास्ट में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा शामिल हैं, जो एक सेम-सेक्स कपल का किरदार निभा रही हैं. जब उनके रिश्ते पर एक गंभीर आरोप का साया पड़ता है, तो कहानी कोर्टरूम ड्रामा में बदल जाती है. यह सीरीज गिल्ट, मोरलिटी और रिश्तों की परीक्षा को बेहद इमोशनल अंदाज में दिखाती है.

तो इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज तैयार है, बस आपको तय करना है कि शुरुआत किससे करनी है

यह भी पढ़ें: ‘शादी लाइसेंस नहीं है’, दिव्या दत्ता की ‘Chiraiya’ का झकझोर देने वाला टीजर रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >