फगुआ, गुलाल और गुझिया का मजा अब OTT पर, ये 5 भोजपुरी फिल्में देखें

Bhojpuri Movies To Watch On Holi: होली 2026 के मौके पर OTT पर उपलब्ध 5 बेहतरीन भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट, जिनमें होली से जुड़े गाने, रंग-बिरंगे सीन और फैमिली ड्रामा का पूरा पैकेज है. जानें स्ट्रीमिंग डिटेल.

Bhojpuri Movies To Watch On Holi: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह उमंग, अपनापन, मस्ती और रिश्तों की गर्माहट का जश्न भी है. ढोलक की थाप, फगुआ के गीत, गुझिया की मिठास और अपनों के साथ हंसी-मजाक, यही तो है असली होली का रंग. भोजपुरी फिल्मों में यह सब खूबसूरती से झलकता है. ऐसे में अगर आप इस होली अपने वीकेंड को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो ये 5 भोजपुरी फिल्में आपकी होली पार्टी में चार चांद लगा देंगी. तो इस बार रंग खेलने के बाद बैठिए, पॉपकॉर्न उठाइए और इन फिल्मों के साथ होली के जश्न को डबल कर दीजिए.

Nirahua Hindustani 2

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी वाली इस फिल्म में होली का खास जश्न दिखाया गया है. रंग, नाच-गाना और देसी मस्ती इसे होली पर देखने के लिए एकदम सही बनाते हैं.

कहां देखें: ZEE5 / YouTube

Mehandi Laga Ke Rakhna

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की इस फिल्म में रंग-बिरंगे गाने और फेस्टिव माहौल देखने को मिलता है. रोमांस और पारिवारिक ड्रामा के साथ यह होली के मूड को और खास बना देती है.

कहां देखें: ZEE5 / YouTube

Holi Mein GST Jor Ke

https://youtu.be/SHzFaFFhNUs?si=_QbCnxB9SoqZnzoQ

नाम से ही साफ है कि यह फिल्म होली थीम पर आधारित है. कॉमेडी और त्योहार की हलचल के साथ यह फिल्म होली के दिन हल्का-फुल्का मनोरंजन देती है.

कहां देखें: YouTube

Sasura Bada Paisawala

यह क्लासिक सुपरहिट फिल्म गांव की होली और देसी रंगों की झलक दिखाती है. इसके गाने आज भी होली प्लेलिस्ट में शामिल किए जाते हैं.

कहां देखें: MX Player / YouTube

Patna Se Pakistan

पवन सिंह की इस फिल्म में होली से जुड़ा लोकप्रिय गाना और रंगीन सीन देखने को मिलता है. एक्शन और त्योहार के रंग का मेल इसे होली वॉच के लिए खास बनाता है.

कहां देखें: Amazon Prime Video / YouTube

परिवार और दोस्तों के साथ रंगों के इस त्योहार को मनोरंजन के साथ और भी खास बनाइए.

यह भी पढ़ें: 23 फरवरी से OTT पर कंटेंट का महाधमाका, ये रिलीज नहीं देखी तो बहुत कुछ मिस करेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >