यश की ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी टीवी की ये हसीना, ‘हीरामंडी’ में भी कर चुकी हैं काम

Toxic Movie: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में मशहूर टीवी एक्ट्रेस की एंट्री की खबर सामने आई है. पहले से ही फिल्म में नयनतारा और कियारा आडवाणी समेत कई एक्ट्रेसेस अपनी अदाकारी दिखाने को तैयार हैं. यश की टॉक्सिक में काम करने से पहले टीवी एक्ट्रेस ने हीरामंडी जैसे शानदार फिल्मों में भी काम किया है. पढे़ं पूरी खबर…

Toxic Movie: साउथ के सुपरस्टार यश की अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है. ‘केजीएफ 2’ की धमाकेदार सफलता के बाद फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. अब इस फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प खबर सामने आई है. फिल्म टॉक्सिक में टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख की एंट्री हो गई है. बताया जा रहा है कि वह फिल्म में एक खास और अहम भूमिका में नजर आएंगी. पहले से ही इस फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुकमिनी वसंथ और तारा सुतारिया जैसी एक्ट्रेसेस के नाम जुड़े हुए हैं. ऐसे में संजीदा का जुड़ना फिल्म को और दिलचस्प बना देता है.

कई फिल्मों और सीरीज में कर चुकी हैं काम

संजीदा शेख टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और हाल के वर्षों में फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. उन्हें ‘फाइटर’ और ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में देखा गया था. अब ‘टॉक्सिक’ में उनका किरदार क्या होगा, यह जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

इन फिल्मों में भी दिखेंगी संजीदा

फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास कर रही हैं. खास बात यह है कि ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के साथ रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का क्लैश होने वाला है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं संजीदा शेख आने वाले समय में ‘धमाल 4’ और सनी देओल की ‘इक्का’ में भी नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें: टॉक्सिक के धांसू टीजर में इन 5 डायलॉग्स ने मचाया गदर, आप भी हो जाएंगे दीवाने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >