Anupama Chopra: एक फिल्म का रिव्यू करना फिल्म क्रिटिक के काम का हिस्सा होता है। लेकिन अनुपमा चोपड़ा के लिए एक निगेटिव रिव्यू भारी पड़ गया. फिल्म पसंद न आने पर उन्होंने अपनी राय रखी, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं. अब महीनों बाद अनुपमा ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि उस वक्त वह काफी डर गई थीं.
Anupama Chopra Death Threats: आखिर क्या बोलीं अनुपमा चोपड़ा?
अनुपमा चोपड़ा ने अपने X (पहले ट्विटर) पोस्ट में लिखा,
"छह महीने पहले मुझे सिर्फ इसलिए जान से मारने की धमकियां मिलीं, क्योंकि मुझे एक फिल्म पसंद नहीं आई. उस वक्त लोगों की नफरत और गुस्से ने मुझे डरा दिया था."
उन्होंने आगे लिखा कि हाल ही में युवाओं ने जिस तरह अपनी बात खुलकर रखी, उससे उन्हें भी हिम्मत मिली. अनुपमा ने नई पीढ़ी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सभी को बिना डरे अपनी बात कहने और सच के साथ खड़े रहने का हौसला दिया है.
यहां देखें ट्वीट-
Dhurandhar Review: किस फिल्म के बाद शुरू हुआ पूरा विवाद?
हालांकि अनुपमा चोपड़ा ने अपने पोस्ट में किसी फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की ओर था. फिल्म रिलीज होने पर उन्होंने इसका निगेटिव रिव्यू किया था. जहां एक तरफ दर्शकों ने फिल्म को खूब पसंद किया, वहीं अनुपमा की राय इससे बिल्कुल अलग थी. बस, यही बात कई लोगों को पसंद नहीं आई और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकियां भी मिलने लगीं.
यह भी पढ़ें- Dhanush Politics Entry: क्या राजनीति में एंट्री करने वाले हैं धनुष? एक स्पीच ने बढ़ाई हलचल
