Anupama के अनुज से लेकर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर बनने तक, गौरव खन्ना की इतनी रही फीस

Anupama: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इन-दिनों ट्रेंड में है. शो को लेकर खबरें चल रही है कि गौरव खन्ना ने इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है. आइये जानते हैं अनुपमा से लेकर रियालिटी शो तक में उनकी फीस कितनी बढ़ी.

Anupama: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ भले ही टीआरपी चार्ट में सबसे आगे न हो, लेकिन इसकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस हर एक एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर करते हैं. शो को अब टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं. जिसमें तेजस्वी प्रकाश, निक्की तम्बोली, गौरव खन्ना, मिस्टर फैसु और राजीव अदतिया का नाम शामिल है. हालांकि कहा जा रहा है कि इस सीजन की ट्रॉफी किसी और ने नहीं बल्कि गौरव खन्ना ने अपने नाम की है. हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

गौरव खन्ना ने एक्टिंग से पहले किया था ये काम

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स को लग रहा था कि तेजस्वी प्रकाश विनर बनेंगी. हालांकि अनुपमा के अनुज ने अपनी कुकिंग स्कील दिखाकर बाजी मार ली. गौरव ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मार्केटिंग मैनेजर की. बाद में एक आईटी फर्म में एक मैनेजर के रूप में काम किया. हालांकि इसमें उनको ज्यादा इंटरेस्ट नहीं था, इसलिए मॉडलिंग शुरू की. यहां उनकी किस्मत बदली और उन्होंने बतौर लीड सीरियल ‘भाभी’ में काम किया.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

गौरव खन्ना की ऐसे बढ़ी फीस

गौरव खन्ना की दमदार एक्टिंग को देखते हुए साल 2021 में उन्हें राजन शाही का शो अनुपमा ऑफर हुआ. यहां उन्होंने अनुज की भूमिका निभाई और दर्शकों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया. इस शो के लिए गौरव हर एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख चार्ज करते थे. वहीं जब मास्टरशेफ सेलिब्रिटी उन्हें ऑफर हुई, तो एक्टर ने अपनी फीस बढ़ा दी और हर हफ्ते का 2.5 लाख चार्ज करने लगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 8 करोड़ रुपये है.

शाकाहारी होते हुए गौरव ने बनाया नॉन-वेज डिश

शाकाहारी होने के कारण गौरव को मास्टरशेफ में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कई चैलेंज में नॉन-वेज डिश बनाई, जिसे जजों ने काफी पसंद किया. उन्होंने पंजाब कोर को जिंदा रखते कई फ्यूजन डिश भी तैयार की. शो के पहले सीजन में दीपिका कक्कड़, अर्चना गौतम, उषा नाडकर्णी, राजीव अदातिया, कबिता सिंह, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), अभिजीत सावंत, आयशा जुल्का और चंदन प्रभाकर जैसे कई सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >