Anupama: राही की शादी में होगी अनुज की एंट्री? प्रेम की शादी में अनुपमा मारेगी इस शख्स को थप्पड़

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम की शादी का दिन आ गया है. राही दुल्हन के रूप में तैयार होती है और अनु उसे देखती रह जाती है. दूसरी तरफ कोठारी परिवार वाले प्रेम को तैयार करते हैं.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, राही से कुछ नहीं कहती. राही उसे माफी मांगती है और कहती उसने प्रेम को बाहर देखा इसलिए वह उससे मिलने गई थी. अनु रोने लगती है और कहती है कि कहती है उसे खोने के डर से वह अंदर तक हिल गई थी. वह राही से कहती है कि वह अनुज की दी गई जिम्मेदारी है और उसे खो नहीं सकती. वह कहती है कि अगर उसे कुछ हो जाता तो वह अनुज या उसकी तस्वीर से कैसे नजर मिलाती. राही उससे बार-बार माफी मांगती है.

अनुज की याद सताएगी अनुपमा को

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु एक बड़ी सी अनुज की तस्वीर लेकर आती है. वह कहती है कि वह चाहती है कि अनुज अपनी बेटी की शादी के हर रस्म का हिस्सा बने. वह तस्वीर पकड़कर रोने लगती है. किंजल उसे राही के साथ वक्त बिताने के लिए कहती है और उसे भरोसा दिलाती है कि वह सबकुछ संभाल लेगी. इशानी, परी और राही को शादी के लिए तैयार होने में मदद करती है. अनु जब उसको दुल्हन के रूप में देखती है, तो वह हैरान हो जाती है. राही की खूबसूरती की तारीफ अनुपमा करती है. दूसरी तरफ कोठारी परिवार में अनुज के पहने हुए आउटफिट को प्रेम पहनता है. मीता और अनिल उसे पगड़ी बाधने में मदद करते हैं. प्रेम तैयार होने के बाद सबसे आशीर्वाद लेता है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

गौतम को थप्पड़ मारेगी अनुपमा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही, अनुज के तसवीर के सामने दीया जलाती है. अनु और राही को अनुज की कमी खलती है और वह भावुक हो जाती है. कोठारी परिवार बारात लेकर निकलने वाले होते हैं, तभी प्रेम कहता है कि वह अपनी जीप से जाएगा. ये सुनकर उसके घर वाले चौंक जाते हैं. अनुपमा कहती है कि वह इस दिन अनुज को बहुत याद कर रही है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, प्रेम का स्वागत करती है. दूसरी तरफ गौतम, प्रार्थना से मिसबिहेव करता है. बीच में अंश आता है और बचा लेता है. गौतम गुस्से में अंश को मारता है और तभी अनुपमा बीच में आ जाती है और गौतम को थप्पड़ मारती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >