Anupama: अनुपमा में तबाही मचाने लौट रहा ये पुराना किरदार, इस शख्स के धोखे से टूट गया अनुज

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू एक बड़ा कदम उठाते हुए माही को शाह हाउस से बाहर निकाल देगा. घर के लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो किसी की नहीं सुनता.

Anupama: अनुपमा का एपिसोड हर दिन के साथ और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा कि डॉली के आने से शाह हाउस में खलबली मच गई है. डॉली नहीं चाहती कि उसकी बेटी सागर से मिलें. सागर और मीनू एक-दूसरे से प्यार करते हैं. वहीं, सीरियल में दिखाया जाएगा कि तोशू एक बहुत बड़ा स्टेप उठाएगा. वो सबसे कहेगा कि घर में रहने वाले हर शख्स को अपना योगदान देना होगा. ऐसे में वो माही को घर से निकाल देगा.

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू, वनराज और काव्या की बेटी माही को शाह हाउस से बाहर निकाल देगा. तोशू कहेगा इसके पिता गायब है और इसकी मां काम के लिए बाहर है. ऐसे में इसका परिवार कोई योगदान नहीं दे रहा. इसलिए उसकी कोई जरूरत नहीं. तोशू को ये कदम उठाने से पहले हर कोई मना करेगा. हालांकि वो किसी की बात नहीं सुनेगा और उसे घर से बाहर कर देगा.

क्या अंकुश की होगी अनुपमा में फिर से एंट्री

अंकुश और बरखा की फिर से शो में वापसी होगी. अनुज अपने ऑफिस पहुंचेगा और अंकुश के सामने खुलासा करेगा कि आध्या जिंदा है. अनुज कहेगा कि उसके धोखे ने उसे कितना दुख पहुंचाया है.

क्या अंकुश और अनुज में होगी लड़ाई

अंकुश, अनुज से कहेगा कि अब कपाड़िया एम्पायर पर उसका और बरखा का हक है. अनुज अपने हक का हिस्सा वापस पाने पर जोर देता है. अंकुश उसे गुस्सा दिलाता है और अनुज उसका कॉलर पकड़ लेता है. अंकुश अपने गॉर्ड को बुलाता है और अनुज को बाहर करने बोलता है. हालांकि गॉर्ड ऐसा नहीं करते. वो अनुज की बात मानते हैं और उनके प्रति वफादारी दिखाते हैं.

जाते-जाते अनुज ने अंकुश से क्या कहा

अनुज ने अंकुश को वॉर्निंग दिया कि अब बातचीत का समय खत्म हो चुका है और अब वॉर होगा. अंकुश हैरान खड़ा था, उसे एहसास हुआ कि उसने कितनी बड़ी चुनौती पेश की है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अनुज अपनी छीनी गई हर चीज को वापस पाने के लिए अंकुश से लड़ेगा.

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >