Anupama: पराग के किरदार के लिए राहिल आजम नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद, टीवी के इस एक्टर का सीरियल से कटा पत्ता

Anupama: सीरियल अनुपमा में इन दिनों अबतक कई नयी एंट्री हो चुकी है. अब सुनने में आ रहा है कि टीवी के एक सुपरस्टार को शो को लिए अप्रोच किया गया था. हालांकि किसी वजह से बात नहीं बनी.

Anupama: अनुपमा को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स नये टर्न एंड ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. राही और प्रेम की शादी का ट्रैक दर्शकों को पसंद आ रहा है. इस शादी में अनु और राही को अनुज की याद आ रही है. प्रेम ने अपने खास दिन पर अनुज की शादी वाली शेरवानी पहनी. ये पल राही और अनु के लिए बहुत खास था. इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि अमर उपाध्याय को अनुपमा के मेकर्स ने शो में लेने के लिए अप्रोच किया था. हालांकि अमर ने मना कर दिया था. आखिर किस वजह से उन्होंने शो करने से मना कर दिया, इसका खुलासा हो चुका है.

अमर उपाध्याय को मिला था अनुपमा में पराग कोठारी का रोल

अमर उपाध्याय इन दिनों सीरियल डोरी 2 में नजर आ रहे हैं. कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि एक्टर शो को छोड़ने का मन बना रहे हैं. इस बीच इंडिया फोरम से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया कि अनुपमा के मेकर्स ने पराग कोठारी के रोल के लिए अमर को अप्रोच किया था. सूत्र ने बताया, अमर को अनुपमा के लिए संपर्क किया गया था और मेकर्स उन्हें उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए इच्छुक थे. हालांकि उनकी डेट्स खाली नहीं थीं, इसलिए उन्होंने शो खो दिया. यह बात उन्हें इसलिए भी परेशान कर सकती है क्योंकि अनुपमा को खोने के बाद डोरी 2 में उनकी डेट्स का अभी भी कम उपयोग किया गया था. जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया. वहीं, अब पराग का किरदार एक्टर राहिल आजम ने निभाया है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

जानें अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम की शादी की तैयारियों के बीच अनु को अनुज की बहुत याद आती है. इस बीच अनु को सेंट्रल जेल से राधिका नाम की लड़की का कॉल आता है. राधिका उसे बताती है कि उसे घबराने की जरूरत नहीं है. राधिका कहती है कि ये कॉल उसने काम को लेकर किया है. वह उसे बताती है कि क्या वह कैदियों के लिए भोजन उपलब्ध कराने दिलचस्पी रखती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >