Anupama: तोशु के बाद अब अनुपमा की बहू ने 4 साल बाद छोड़ा शो, बोली- कभी आसान नहीं…

Anupama: सीरियल अनुपमा में जल्द ही लीप आने वाला है. जिसके बाद रूपाली गांगुली को छोड़कर बाकी सारे स्टारकास्ट को बाहर जाना होगा, क्योंकि कहानी अब आध्या के इर्द-गिर्द घूमेगी. इसी बीच अब किंजल ने शो छोड़ने की अनाउंसमेंट की है.

Anupama: राजन शाही का पॉपुलर सीरियल अनुपमा में जल्द ही 15 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद नए कलाकारों की एंट्री होगी और पुराने स्टार्स बाहर हो जाएंगे. मेकर्स की ओर से बीते दिनों शो का नया प्रोमो भी जारी किया गया, जिसमें बड़ी आध्या को दिखाया गया और अनुपमा भी अलग स्टाइल में दिखी. अलीशा परवीन और शिवम खजूरिया सीरियल के नए लीड होंगे और कहानी उनके ही इर्द-गिर्द घूमेगी. अब किंजल की भूमिका निभाने वाली निधि शाह ने शो छोड़ने की अनाउंसमेंट की है.

निधि शाह ने सीरियल अनुपमा को कहा अलविदा

निधि शाह सीरियल को छोड़कर काफी इमोशनल है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा, “भारी मन से, मैं किंजू बेबी उर्फ ​​किंजल को अलविदा कहती हूं. साढ़े चार साल के बाद, मेरे लिए अपने प्रिय कैरेक्टर किंजल को अलविदा कहने का समय आ गया है. यह जर्नी मेरी कल्पना से भी परे रही है. एक ऐसे शो का हिस्सा बनना जो लगातार भारतीय टेलीविजन पर नंबर एक रहा है, एक आशीर्वाद है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी.”

अनुपमा के निर्माता को निधि शाह ने दिया धन्यवाद

उन्होंने किंजल की भूमिका निभाने का अवसर देने के लिए भगवान और अनुपमा के निर्माता राजन शाही के प्रति आभारी भी व्यक्त किया. एक्ट्रेस ने कहा, शो को अलविदा कहना कभी आसान नहीं होता और वह अनुपमा में अपना एक टुकड़ा छोड़ रही हैं. सभी स्टारकास्ट और क्रू को धन्यवाद, जिन्होंने अब तक मेरा साथ दिया है. पोस्ट खत्म करते हुए उन्होंने अपने फैंस और दर्शकों को उन पर प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद दिया.

एक नई जर्नी की ओर से निकल गई हैं निधि शाह

निधि ने आगे कहा, “हालांकि आगे बढ़ना मुश्किल है, लेकिन मुझे पता है कि यह सिर्फ शुरुआत है. यहां नए चैप्टर और आगे और भी खूबसूरत यात्राएं हैं. आप सभी को तहे दिल से धन्यवाद.” जैसे ही निधि ने वीडियो शेयर किया और अनुपमा छोड़ने की अनाउंसमेंट की. हर कोई दुखी हो गया.” एक यूजर ने लिखा, ”आपके बिना सीरियल अधूरा सा लगता है. हमारी किंजल.”

Also Read- Anupama: अनुपमा के बेटे तोशु ने छोड़ा शो, बोले- मुझे नहीं लगता कि 21 साल…

Also Read- Anupama Upcoming Twist: आग में जलकर डिंपी की होगी मौत, ये शख्स होगा जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >