Anupama Upcoming Episode: अनुपमा-अनुज को मिले कई सारे सरप्राइज गिफ्ट, इस वजह से डॉली को बा ने दी चेतावनी

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा से मिलने के लिए अनुज शाह परिवार आता है. वो साथ में अपने एक बैग लाता है. सब बैग को देखकर चौंक जाते है.

Anupama Upcoming Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में लगातार नये ट्विस्ट आ रहे है. अनुज और अनुपमा की शादी में शामिल होने के लिए पाखी मान गई है. इसे लेकर अनु काफी खुश है और वो चाहती है पारितोष भी मान जाए. लेकिन अभी तक उसका दिल नहीं पिघला है. हालांकि पाखी को मनाने के पीछे अनुज का हाथ होता है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा से मिलने के लिए अनुज शाह परिवार आता है. वो साथ में अपने एक बैग लाता है. सब बैग को देखकर चौंक जाते है. इसे खोलने पर पता चलता है कि इसमें बहुत सारे कार्ड और गिफ्ट्स होते है. काव्या पूछती है कि अनुज के कितने रिश्तेदार है.

अनुज बताता है कि बैग में पूरे देश औऱ दुनिया से उसे लेटर और गिफ्ट आए है. वो सबको बताता है कि अनुपमा का प्रपोजल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था. जिसके बाद लोगों ने उन्हें लेटर और तोहफे भेजे है. जिग्नेश, समर, पाखी और किंजल लेटर पढ़ते है जिसमें लोगों ने दोनों की काफी तारीफ की होती है.

Also Read: Anupama Upcoming Episode: अनुपमा- अनुज की शादी में शामिल होगी पाखी,पारितोष अभी भी है नाराज, लेटेस्ट अपडेट

लीला, काव्या और वनराज को ये सब सुनकर काफी गुस्सा आता है. काव्या को एक लेटर मिलता है जिसमें अनुपमा- अनुज के लिए ताने लिखे होते है. इस पढ़कर वो सबक सुनाती है, लेकिन दोनों सुनकर ये हंसने लगते है. अनु कहती है आलोचना जीवन का एक हिस्सा है. बा बार- बार उनकी बेइज्जती करने की कोशिश करती है, लेकिन सारी मेहनत फेल हो जाती है.

लीला अपनी बेटी डॉली को अनुपमा की प्री-वेडिंग रिचुअल की तैयारी करते देख चिढ़ जाती है. वो उसे ये सब करने से मना करती है. बा उसे चेतावनी देती है कि वह अनुपमा की शादी से दूर रहे वरना उसे अपने ससुराल वालों और दोस्तों के झगड़ों का सामना करना पड़ सकता है. डॉली उनकी एक बात नहीं सुनती. जब डॉली उसकी बात नहीं सुनती को वो शाप देती है अनुज- अनुपमा की शादी की पहली रस्म फेल हो जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >