Amaal Malik Salman Khan Hero Controversy: बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई गाना नहीं, बल्कि सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स (SKF) का एक सोशल मीडिया पोस्ट है. अमाल ने फिल्म ‘हीरो’ के 11 साल पूरे होने पर शेयर किए गए पोस्ट में गाने के कंपोजर और लिरिसिस्ट को क्रेडिट नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई. इसके बाद उनके भाई और सिंगर अरमान मलिक भी उनके सपोर्ट में सामने आए.
‘हीरो’ के पोस्ट में नहीं मिला क्रेडिट
दरअसल, 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरो’ को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म से सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी अमाल मलिक ने संभाली थी. इसके चर्चित गाने ‘मैं हूं हीरो तेरा’ के बोल कुमार ने लिखे थे, जबकि इसका ओरिजिनल वर्जन अरमान मलिक ने गाया था.
फिल्म की 11वीं सालगिरह पर सलमान खान फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. अमाल ने देखा कि पोस्ट में गाने के कंपोजर और गीतकार का नाम शामिल नहीं था. इसके बाद उन्होंने कमेंट के जरिए SKF की सोशल मीडिया टीम पर सवाल उठाया. अमाल ने कहा कि किसी गाने को बनाने में कंपोजर और गीतकार की मेहनत, समय और भावनाएं लगी होती हैं, इसलिए उन्हें क्रेडिट देना बुनियादी बात है. उन्होंने टीम से ‘बेसिक्स सीखने’ की बात कही और यह भी लिखा कि उनका कमेंट डिलीट न किया जाए, ताकि सलमान खान भी इसे देख सकें. यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कुछ लोगों को कम खिलाया करो... नेशनल टीवी पर सलमान खान ने सरेआम आम्रपाली दुबे को किया बॉडी शेम? ऑकवर्ड हुईं एक्ट्रेस
पोस्ट पर विवाद बढ़ा तो अरमान ने संभाला मोर्चा
अमाल के कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दोनों भाइयों को ‘अनग्रेटफुल’ यानी एहसान फरामोश तक कह दिया. एक यूजर ने सलमान खान से मिले कथित सपोर्ट का हवाला देते हुए अमाल और अरमान की आलोचना की. इसके जवाब में अरमान ने अपने भाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी कलाकार का बनाया हुआ ओरिजिनल काम हो और उसी जगह उसका नाम छोड़ दिया जाए, तो उस स्थिति का दर्द वही समझ सकता है जिसने मेहनत की हो.
अरमान ने यह भी साफ किया कि वह किसी विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते, बल्कि अपने भाई और गीतकार के सही क्रेडिट के लिए आवाज उठा रहे हैं. उनका कहना था कि अगर कोई अपने अधिकार के लिए नहीं लड़ेगा, तो शायद कोई और उसके लिए नहीं लड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Amaal Mallik: ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ फेम अमाल मलिक ने लिया Bollywood से ब्रेक, कहा, 'अब मुझे विदा करो'
