Alliance में कुशाल टंडन बने 'ऐस ऑफ द वीक', काम्या पंजाबी बोलीं- 'पूरा झुंड इकट्ठा हो गया एक अकेले आदमी को हराने के लिए'

रियलिटी शो 'अलायंस' के लेटेस्ट एपिसोड में कुशाल टंडन ने 'ऐस ऑफ द वीक' का टाइटल अपने नाम किया. आने वाले एपिसोड के प्रीकैप में काम्या पंजाबी की एंट्री ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है.

Alliance: प्राइम वीडियो का रियलिटी शो 'अलायंस' हर नए एपिसोड के साथ दर्शकों को नए ट्विस्ट दे रहा है. इस बार शो में 'ऐस ऑफ द वीक' का टाइटल कुशाल टंडन ने अपने नाम किया. वहीं, आने वाले एपिसोड के प्रीकैप में काम्या पंजाबी की एंट्री ने दर्शकों का एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दिया है.

Kushal Tandon 'Ace of the Week': कुशाल टंडन ने 'ऐस ऑफ द वीक' का टाइटल अपने नाम किया

लेटेस्ट एपिसोड में 'ऐस ऑफ द वीक' बनने की रेस में जैद दरबार, अगु स्टेनली और कुशाल टंडन थे. आखिरकार कुशाल ने बाजी मारते हुए यह टाइटल अपने नाम कर लिया. इस एपिसोड में निखिल चिनापा और डेलबर आर्या शो से बाहर हो गए. खास बात यह रही कि इस बार उनकी जगह कोई नया कंटेस्टेंट नहीं आया, जिससे घर के बाकी सदस्य भी हैरान हो गए.

Kamya Punjabi Comes to Alliance: काम्या पंजाबी ने कुशाल टंडन को किया सपोर्ट

आने वाले एपिसोड के प्रीकैप में पहले कुशाल टंडन और रैपर बाली के बीच तीखी बहस दिखाई गई है. इसके बाद शो में काम्या पंजाबी की एंट्री होती है. वह सीधे कुशाल के सपोर्ट में खड़ी नजर आती हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स पर तंज कसते हुए कहती हैं, "पूरा झुंड इकट्ठा हो गया एक अकेले आदमी को हराने के लिए." इसके बाद कम्या कुशाल को गले लगाती हैं. उनकी एंट्री देखकर कुशाल भी हैरान रह जाते हैं.

Kamya Punjabi Earlier Also Supported Kushal: सोशल मीडिया पर पहले भी कुशाल टंडन का सपोर्ट कर चुकी हैं

काम्या पंजाबी पहले भी कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुशाल टंडन के सपोर्ट में पोस्ट कर चुकी हैं. वंशज सिंह की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद उन्होंने शो में कुशाल के साथ हुए व्यवहार को 'अनफेयर टारगेटिंग' बताया था. अब कुशाल के 'ऐस ऑफ द वीक' बनने के बाद भी काम्या ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा,

"ऐसी वापसी जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. खेल शुरू. किंग की वापसी हो गई है."

ये भी पढ़ें: 'लंदन में लगाती थीं क्रिकेट पर सट्टा...': 'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्यों उठाया था यह कदम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >