Munjya की सुपर सक्सेस के बाद शरवरी वाघ का खुलासा, बोली- अनुष्का शर्मा की इन 2 फिल्मों के लिए दिया था ऑडिशन

Munjya: शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या इन-दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. इसी बीच शरवरी ने खुलासा किया है कि उन्होंने 'सुई धागा' और 'सुल्तान' के लिए ऑडिशन दिया था.

Sharvari Wagh: बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी वाघ इन-दिनों सातवें आसमान पर है, क्योंकि उनकी फिल्म मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी ढेर सारा प्यार मिल रहा है. इसके बाद, शरवरी YRF की अनटाइटल्ड एक्शन थ्रिलर में आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी. कहने की जरूरत नहीं है, शरवरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ सबसे मेहनती एक्ट्रेस में भी गिनी जाती हैं. अब अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया कि वह कई वर्षों से वाईआरएफ में ऑडिशन दे रही हैं और यहां तक ​​कि अनुष्का शर्मा की ‘सुई धागा’ और ‘सुल्तान’ के लिए भी ऑडिशन दिया है.


अनुष्का शर्मा की इन फिल्मों के लिए दिया था ऑडिशन
बॉलीवुड बबल से बात करते हुए, शरवरी ने कहा, “ऑडिशन के दौरान, लोग कम से कम शुरुआती चरण में आपको यह नहीं बताते हैं कि हम किस फिल्म के लिए ऑडिशन दे रहे हैं. मुझे ‘सुई धागा’ और ‘सुल्तान’ के लिए ऑडिशन याद है. दरअसल, मुझे एक रैंडम कॉल आया जिसमें मुझसे इंट्रोडक्शन के लिए आने को कहा गया और उनका कास्टिंग ऑफिस जुहू में है.” उन्होंने आगे कहा, “मैंने कई ऑडिशन दिए हैं और मुझे यह भी नहीं पता कि कौन सी फिल्में या शो हैं. दरअसल, मैं हर 2-3 महीने में ऑडिशन देती थी.

Read Also- Munjya Box Office Collection Day 1: खौफनाक कहानी से मुंज्या ने खूब जमाई महफिल, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

Read Also- Munjya Review: डर के साथ फुल ऑन एंटरटेनमेंट देगी मुंज्या… जानिये दर्शकों को कैसी लगी फिल्म

Read Also-Munjya Trailer: मुंज्या की अधूरी प्रेम कहानी आपको डरने पर कर देगी मजबूर, हॉरर-कॉमेडी का धांसू ट्रेलर आउट


बंटी और बबली 2 से शरवरी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में किया था डेब्यू
शरवरी ने साल 2021 में रानी मुखर्जी के साथ ‘बंटी और बबली 2’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. लेकिन मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाई. फिल्म की विफलता के बारे में बोलते हुए, शरवरी ने कहा, “जब आप अपनी शुरुआत करते हैं, तो आप एक बबल में होते हैं, आप खुद को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी मेहनत करते हो और ये सब एक सपने की तरह ही होता है. मैं बंटी और बबली 2 से पहले, शूटिंग के दौरान और रिलीज के बाद भी हर दिन उस सपने के साथ सोयी हूं.”


मुंज्या की सफलता पर क्या बोली शरवरी
फिलहाल शरवरी मुंज्या की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं. मुंज्या एक हॉरर-कॉमेडी है, जो पुणे और कोंकण क्षेत्र पर आधारित है. फिल्म में शरवरी के अलावा मोना सिंह और अभय वर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह उसी नाम के पौराणिक प्राणी की कहानी है जो अभय द्वारा अभिनीत बिट्टू के जीवन में कहर बरपाता है. एक्ट्रेस ने कहा, मुंज्या को लोग पसंद कर रहे हैं, ये देखकर मैं रोमांचित हूं. हमने इस फिल्म को बहुत प्यार, जुनून और कड़ी मेहनत से बनाया है और मैं तब से प्रार्थना कर रहा हूं कि मुंज्या एक बड़ी हिट बने.

Read Also- Bigg Boss OTT 3: क्या बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनेंगी शिवांगी जोशी, एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >