Adbhut Trailer Release: “सच विश्वास से परे है”, डिटेक्टिव बन सच्चाई का पर्दाफाश करेंगे Nawazuddin Siddiqui

Adbhut Trailer Release: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सुपरनैचुरल जॉनर फिल्म अदभुत का अदभुत ट्रेलर आ गया है. फिल्म में एक्टर डिटेक्टिव का किरदार निभाते दिखेंगे, जो श्रेया धनवंतरी के साथ हो रही आलौकिक घटनाओं से बचने में मदद करेंगे.

Adbhut Trailer Release: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 अभी हाल ही में रिलीज हुई थी. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया. अभी इस फिल्म का क्रेज उतरा ही नहीं था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक और हॉरर फिल्म लेकर तैयार हैं, जिसमें दर्शकों को बहुत सा सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलेगा. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस अपकमिंग फिल्म का नाम ‘अद्भुत’ है, जिसका ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. फिल्म में नवाज के साथ डायना पेंटी और श्रेया धनवंतरी भी नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन शब्बीर खान कर रहे हैं, जो 15 अगस्त सितंबर को सोनी मैक्स पर रात 8 बजे रिलीज होगी. ऐसे में पहले जान लेते हैं कि फिल्म के ट्रेलर में क्या कुछ खास है.

कैसा है अदभुत का ट्रेलर?

सोनी मैक्स ने यूट्यूब पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और डायना पेंटी स्टारर फिल्म अद्भुत का ट्रेलर रिलीज किया है. इस 2 मिनट 28 सेकंड के ट्रेलर को देख आपका दिमाग चकरा जाएगा क्योंकि इस ट्रेलर में मेकर्स ने भर- भर कर सस्पेंस और थ्रिल दिया है, जिसे देख कर आपके डरेंगे भी और कन्फ्यूज भी हो जाएंगे. ट्रेलर की शुरुआत होती है, एक जंगलों के बीच आलीशान मकान से, जिसने श्रेया धनवंतरी अपने पति के साथ रहती हैं. शुरू-शुरू में उन्हें वह जगह काफी पसंद आती है लेकिन धीरे धीरे उस जगह पर अचानक अलौकिक घटनाएं घटने लगती हैं, जिसे श्रेया डर जाती हैं और वह नवाजुद्दीन को बुलाती हैं.

Also Read: Adbhut: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस हॉरर-थ्रिलर का इंटेंस पोस्टर हुआ अनवील, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Also Read: Kalki 2898 AD: अरशद वारसी के प्रभास को जोकर कहने पर नाग अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- Arshad साहब को अपने शब्द…

नवाजुद्दीन एक डिटेक्टिव के रोल में हैं

नवाजुद्दीन उनसे पूछते हैं कि “प्रॉब्लम हो तो लोग पुलिस के पास जाते हैं और आपने एक डिटेक्टिव को फोन किया.” उसके बाद श्रेया कहती हैं कि आपको क्या लगता है जो मेरे साथ हो रहा है वह लॉजिकल है तो इस पर नवाज उनसे कहते हैं कि जरूरी नहीं कि अगर कुछ दिखाई नहीं देता तो इसका मतलब ये नहीं कि वह है नहीं.” ट्रेलर को देख पता चलता है कि मेरी मैथ्यूज बनी डायना पेंटी पर नवाज श्रेया के साथ हो रहे आलौकिक घटनाओं का कनेक्शन डायना से जोड़ते हैं और उन्हें इसका जिम्मेदार भी मानते हैं और शायद इसका कोई संबंध उनके अतीत से जुड़ा है, जिसके बारे में नवाज पता लगाएंगे.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ट्रेलर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इंस्टेज हैंडल पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “सच विश्वास से परे है.” फिल्म 15 सितंबर को सोनी मैक्स पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >