Hit 3 की एनिमल और मार्को से हो रही तुलना पर नानी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जब इमोशन्स काफी स्ट्रॉन्ग…

Hit 3: साउथ सुपरस्टार नानी बहुत जल्द एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘हिट 3’ में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म का खतरनाक ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस बीच इसे देखने के बाद कुछ लोगों का यह भी मानना है कि फिल्म एनिमल और मार्को जैसी है. जिसपर अब फाइनली नानी का रिएक्शन सामने आया है.

Nani की अपकमिंग फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ (HIT: The 3rd Case) का हाल ही में धांसू ट्रेलर जारी किया गया है. निर्देशक सैलेश कोलानू की इस मच अवेटेड फिल्म में सुपरस्टार नानी लीड रोल में हैं, जो बाउट वॉयलेंट अवतार में होने वाले हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों में तगड़ा क्रेज बना हुआ है. इस बीच कुछ लोग इस फिल्म की तुलना संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ और 2025 में आई एक्शन-थ्रिलर ‘मर्को’ से कर रहे हैं, जिसपर फाइनली नानी ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि दर्शक इस फिल्म की सहजता से घुलमिल जाएंगे.

एनिमल-मार्को से तुलना होने पर क्या बोले नानी?

सुपरस्टार नानी से जब हैदराबाद में आयोजित ट्रेलर लॉन्च में पूछा कि फिल्म एनिमल या मार्को जैसी है, तो इसपर एक्टर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि ‘हिट 3’ को एनिमल, किल या मार्को के समान श्रेणी में रखा जाना चाहिए. यह फिल्म एक अलग व्याकरण का पालन करती है. एक बार जब आप पूरी फिल्म देख लेंगे, तो सब कुछ इतना स्वाभाविक लगेगा कि हिंसा नजर नहीं आएगी. जब इमोशन्स काफी स्ट्रॉन्ग होते हैं, तो हिंसा काम करती है. इसका सबसे अच्छा उदाहरण एसएस राजामौली सर हैं. ट्रेलर में जो हिंसक लग सकता है, वह फिल्म में सहजता से घुलमिल जाएगा.”

हिट 3 की कहानी और स्टार कास्ट

हिट 3 की कहानी 9 महीने के बच्चे के अपहरण पर केंद्रित है. फिल्म में नानी एक अर्जुन सरकार नाम के उग्र आदमी का किरदार निभा रहे हैं, जो एक खतरनाक आदर्श वाक्य पर जीता है कि एक अपराधी के पास सिर्फ दो गंतव्य होते हैं. पहला 10 फीट की कोठरी और दूसरा 6 फीट की कब्र.

इस फिल्म में नानी के अलावा श्रीनिधि शेट्टी मृदुला के रूप में, सूर्या श्रीनिवास एएसपी रवि के रूप में, आदिल पाला एसआई जुबैर अहमद खान के रूप में, राव रमेश डीजीपी नागेश्वर राव के रूप में, आदर्श बालकृष्ण रघु के रूप में, ब्रह्माजी आर शिंदे के रूप में, रवि मारिया जयराम के रूप में और मगंती श्रीनाथ अभिलाष के रूप में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Jaat को सलमान खान ने किया सपोर्ट, तो सनी देओल बोले- एक तरह की फॉर्मेलिटी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >