”झलक दिखला जा रीलोडिड” की शूटिंग शुरू, शाहिद होंगे शो के जज

बॉलीवुड के चार्मिंग बॉय शाहिद कपूर जल्‍द ही डांस रियेलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ से छोटे पर्दे पर डेब्‍यू करने जा रहे हैं. इस सीजन का नाम ‘झलक दिखला जा रीलोडिड’ रखा गया है. वे माधुरी दीक्षित की जगह इस शो को जज करेंगे. शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है. शाहिद पहली बार किसी […]

बॉलीवुड के चार्मिंग बॉय शाहिद कपूर जल्‍द ही डांस रियेलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ से छोटे पर्दे पर डेब्‍यू करने जा रहे हैं. इस सीजन का नाम ‘झलक दिखला जा रीलोडिड’ रखा गया है. वे माधुरी दीक्षित की जगह इस शो को जज करेंगे. शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है.

शाहिद पहली बार किसी रियेलिटी शो को जज करने जा रहे हैं. वहीं रेमो डिसूजा की जगह कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े शो को जज करते दिखाई देंगे. इन दो जजों के अलावा करण जौहर और लॉरेन गौटलिब भी जज के पैनल में शामिल होंगे.

करण जौहर ने अपने सोशल साइट ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है कि शो 11 जुलाई से ऑनएयर होने जा रहा है. शाहिद जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ और ‘शानदार’ में नजर आनेवाले हैं.

https://twitter.com/karanjohar/status/616185030553960448

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >