2026 की शुरुआत में एक बड़ी फिल्म रिलीज हुई, जिसका बजट 400 करोड़ रुपये था. भारत में फिल्म ने केवल 174 करोड़ रुपये कमाए और दुनिया भर में कुल कलेक्शन 208 करोड़ रुपये पर सीमित रह गया. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई, लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर आ चुकी है और वहां टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. आइए बताते हैं इस फिल्म की डिटेल्स.
फिल्म का नाम और बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस
यह फिल्म है प्रभास की ‘द राजा साब’, जो 9 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद शुरुआत में फिल्म ने डबल‑डिजिट कलेक्शन किया, लेकिन कुछ ही दिनों में इसका ग्राफ गिर गया और भारत में केवल 174 करोड़ की कमाई रही. दुनिया भर में फिल्म ने 208 करोड़ रुपये कमाए, जो उसके भारी‑भरकम बजट के मुकाबले बहुत कम था, इसलिए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई.
अब OTT पर टॉप ट्रेंडिंग
अब यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर स्ट्रीम हो रही है और खास बात यह है कि टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल है. इससे यह साबित होता है कि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं और लोग इसे ऑनलाइन देख रहे हैं
फिल्म की हॉरर-कॉमेडी कहानी
‘द राजा साब’ एक फैंटेसी‑हॉरर‑कॉमेडी फिल्म है. कहानी एक पुराने महल और उसके रहस्यों के इर्द‑गिर्द घूमती है. प्रभास का किरदार अपने मिसिंग दादा की तलाश में महल में आता है। वहां उसे अजीब‑ओ‑गरीब घटनाओं का सामना करना पड़ता है.
फिल्म में डर, हल्की‑फुल्की कॉमेडी और रोमांच के कई पल दर्शकों को बांध कर रखते हैं.
स्टार कास्ट
मारुति की ओर से निर्देशित ‘द राजा साब’ में प्रभास के अलावा संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, और रिद्धि कुमार अहम भूमिकाओं में हैं.
यह भी पढ़ें: कटा हुआ सिर, चेहरे पर मुस्कान और कई पहचान, OTT पर कब रिलीज होगी विजय सेतुपति की Kaattaan? जानें
