Sapna Choudhary Dance Performance Ranchi: मशहूर डांसर सपना चौधरी ने शहरवासियों को थिरकाया, इस वजह से हुआ हंगामा

Sapna Choudhary To Perform Dance In CityRanchi:राजधानी स्थित डोरंडा के कार्निवाल हॉल में शुक्रवार को सपना चौधरी ने अपने गीत व नृत्य से युवाओं को खूब थिरकाया. देर रात तक युवा सपना चौधरी के नृत्य पर झूमते रहे. सपना ने अपनी हिट गीत ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गीत पर जैसे ठुमका लगाना शुरू किया, […]

Sapna Choudhary To Perform Dance In CityRanchi:राजधानी स्थित डोरंडा के कार्निवाल हॉल में शुक्रवार को सपना चौधरी ने अपने गीत व नृत्य से युवाओं को खूब थिरकाया. देर रात तक युवा सपना चौधरी के नृत्य पर झूमते रहे. सपना ने अपनी हिट गीत ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गीत पर जैसे ठुमका लगाना शुरू किया, युवा उन्हीं के अंदाज में झूमने लगे. कई युवा उनके इस नृत्य की कॉपी करते दिखे.

कार्यक्रम स्थल सपना चौधरी के डांस धमाल को देखने के लिए भीड़ जुटी रही़ हर कोई स्टेज के सामने तक पहुंचने को आतुर दिखा़ सपना के प्रशंसक पूरे कार्यक्रम का वीडिया भी बना रहे थे. साथ ही सपना चौधरी के साथ सेल्फी लेने का प्रयास भी करते दिखे. सपना चौधरी ने वेलेंटाइन डे के अपने गीत व नृत्य की भी प्रस्तुति दी़

फैंस ने किया हंगामा

सपना चौधरी के कार्यक्रम में देरी होने से नाराज कुछ दर्शकों ने हंगामा किया. हूटिंग के बाद कुछ लोग आपस में ही धक्का-मुक्की करने लगे. जानकारी के अनुसार तय समय के अनुसार सपना चौधरी स्टेज पर नहीं पहुंची थी. इससे नाराज कुछ दर्शक हंगामा करने लगे. इसके बाद कुछ लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >