Bigg Boss 13: माधुरी दीक्षित ने दिखाई घर की झलक, सलमान संग इस गाने पर किया डांस

टीवी का विवादित और हाईएस्‍ट टीआरपी वाला रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 13) का सीजन 13 जल्‍द ही रिलीज होने जा रहा है. इस बार बहुत कुछ नया होनेवाला है. वहीं इस सीजन के लॉन्‍च को लेकर भी बड़ी तैयारियां की जा रही है. बिग बॉस 29 सितंबर को लॉन्च किया जायेगा. इसकी पहली […]

टीवी का विवादित और हाईएस्‍ट टीआरपी वाला रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 13) का सीजन 13 जल्‍द ही रिलीज होने जा रहा है. इस बार बहुत कुछ नया होनेवाला है. वहीं इस सीजन के लॉन्‍च को लेकर भी बड़ी तैयारियां की जा रही है. बिग बॉस 29 सितंबर को लॉन्च किया जायेगा. इसकी पहली झलक देखने को मिली है. हाल ही में बॉलीवुड के दो सुपरस्‍टार्स दर्शकों को बिग बॉस का आलीशान घर दिखाने पहुंचे- सलमान खान और माधुरी दीक्षित. दोनों ने सुपरहिट ‘देखा है पहली बार’ गाने पर डांस किया.

https://twitter.com/BiggBoss/status/1177617241124163585?ref_src=twsrc%5Etfw

सलमान खान एक बार फिर इस शो को होस्‍ट कर रहे हैं. इस बार शो का प्रमोशन करने सलमान के साथ माधुरी दीक्षित भी पहुंचीं. दोंने स्‍टार्स ने पूरे घर का भ्रमण किया और फिल्‍म ‘साजन’ के गाने ‘देखा है पहली बार’ पर थिरकते नजर आये.

इसके बाद दोनों स्‍टार्स बजरंगी भाईजान के गाने आज की पार्टी मेरी तरफ पर डांस करते नजर आये. इस दौरान अभिनेत्री ने डांस रियेलिटी शो डांस दीवाने का भी प्रमोशन किया, जिसका ग्रैंड फिनाले आज 28 सितंबर को है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस का 13वां सीजन 15 हफ्ते यानी 3 महीने तक चलेगा. इसका ग्रैंड फिनाले 4 जनवरी 2020 को होगा. बिग बॉस के 13 कंटेंस्‍टेंट के नामों का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है. हालांकि 7 कंटेस्‍टेंट्स के नाम फाइनल बताये जा रहे हैं, जिनमें देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई, मुग्‍धा गोडसे, माहिरा शर्मा, कोयना मित्रा, आरती शर्मा और सिद्धार्थ शुक्‍ला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >