कोलकाता में फिर अभिनेत्री से छेड़छाड़, दर्ज करायी शिकायत

कोलकाता : महानगर में फिर एक अभिनेत्री के साथ रात के वक्त छेड़खानी की गयी. घटना जादवपुर इलाके के पुकुरपाड़ा रोड में रविवार रात की है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जादवपुर इलाके के विजयगढ़ से रविवार रात को शूटिंग खत्म कर कैफे में जा रही थी. इसी दौरान एक बाइक चालक उसके […]

कोलकाता : महानगर में फिर एक अभिनेत्री के साथ रात के वक्त छेड़खानी की गयी. घटना जादवपुर इलाके के पुकुरपाड़ा रोड में रविवार रात की है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जादवपुर इलाके के विजयगढ़ से रविवार रात को शूटिंग खत्म कर कैफे में जा रही थी.

इसी दौरान एक बाइक चालक उसके पास आया और उसके साथ छेड़खानी कर भाग गया. जब तक वह शोर मचा कर लोगों को इकट्ठा करती, तब तक वह काफी दूर निकल चुका था. कुछ देर में वह दोबारा लौट कर उसके पास से निकला.

अभिनेत्री ने इसकी शिकायत जादवपुर थाने में दर्ज करायी. उसने पुलिस को बाइक के अंतिम चार नंबर, बाइक का रंग और चालक की टी-शर्ट का रंग बताया. पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद जादवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने गयी तो पुलिसकर्मियों ने बाइक के विवरण को लेकर कुछ आपत्ति जतायी, लेकिन फिर उसकी शिकायत दर्ज कर ली गयी.

इस मामले में कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाइक के रंग से मिलती-जुलती 250 बाइक की पहचान की है. पुलिस जल्द आरोपी तक पहुंच जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >