VIDEO: सपना चौधरी ने व्‍हाइट साड़ी में यूं लगाये ठुमके, दीवानी हो गईं दीपिका पादुकोण

सपना चौधरी का नाम आज न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में बल्कि भोजपुरी, हरियाणवी और टीवी इंडस्‍ट्री में भी छाया हुआ है. सपना चौधरी अपने ठुमकों की वजह से पहले से ही चर्चा में तो थी लेकिन सलमान खान के शो में बिग बॉस में इंट्री करने के बाद उनकी फैंस की संख्‍या में जमकर इजाफा […]

सपना चौधरी का नाम आज न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में बल्कि भोजपुरी, हरियाणवी और टीवी इंडस्‍ट्री में भी छाया हुआ है. सपना चौधरी अपने ठुमकों की वजह से पहले से ही चर्चा में तो थी लेकिन सलमान खान के शो में बिग बॉस में इंट्री करने के बाद उनकी फैंस की संख्‍या में जमकर इजाफा हुआ. बिग बॉस सीजन 11 का एक वीडियो आज भी सोशल प्‍लैटफॉर्म पर छाया हुआ है. इस वीडियो में में दीपिका पादुकोण सपना का डांस देखकर उनकी दीवानी हो गई हैं.

सपना चौधरी अपने परफॉरमेंस के दौरान अक्‍सर सलवार-सूट में नजर आती रही हैं लेकिन जब बिग बॉस हाउस में वे व्‍हाइट साड़ी, बालों में गजरा लगाये स्टेज पर आईं तो फैंस की धड़कनें बढ़ गईं.

https://www.instagram.com/p/Bd2K5uIjzx9/?utm_source=ig_embed

दरअसल दीपिका पादुकोण अपनी फिल्‍म पद्मावत के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर के अंदर पहुंची थी. उन्‍होंने सपना चौधरी से डांस के लिए रिक्‍वेस्‍ट की. दीपिका ने कहा,’ सुना है सपना चौधरी के डांस पर पूरा देश फिदा है…’ बस फिर क्‍या था सपना चौधरी ने अपने डांस से यूं तूफान मचाया कि हर कोई हैरान रह गया. माना जा रहा है सपना चौधरी का ये परफॉरमेंस उनके शानदार परफॉरमेंस में से एक है.

हाल ही में उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर ब्राइडल लुक में अपनी एक तसवीर पोस्‍ट की थी. उन्‍होंने काला चश्‍मा भी पहना था. उन्‍होंने फैंस से पूछा था कि वो कैसी लग रही हैं. सपना चौधरी के ब्राइडल लुक को बेहद पसंद किया गया था. इससे पहले उनकी फोटोशूट की तसवीरें वायरल हुई थी जिनमें वे बेहद ग्‍लैमरस और खूबसूरत नजर आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >