YouTuber Jyoti Malhotra Career: नौकरी की भूख से छूटी पढ़ाई, ज्योति यूट्यूबर बनने से पहले कर चुकी हैं ये नौकरियां

YouTuber Jyoti Malhotra Career: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एक मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पकड़ा गया है. लग्जरी लाइफ जीने की शौक रखने वाली ज्योति मल्होत्रा का करियर काफी विवादों में घिर चुका है. हरियाणा की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा कई जॉब कर चुकी हैं.

YouTuber Jyoti Malhotra Career: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है. साथ ही कहा जा रहा है कि देश विरोधी गतिविधियों में भी वो लिप्त रही हैं. 33 वर्षीय इस यूट्यूबर का करियर काफी ग्लैमरस रहा है. आइए जानते हैं कि ज्योति यूट्यूबर बनने से पहले क्या-क्या काम कर चुकी हैं.

YouTuber Jyoti Malhotra Home Town: हिसार की रहने वाली

ज्योति मल्होत्रा मूलरूप से हरियाणा का हिसार की रहने वाली हैं. बेटी के गिरफ्तार होने के बाद ज्योति के पिता सामने आए. उन्होंने बताया कि ज्योति को पैसे कमाने की चाह शुरू से रही है. इसी वजह से वो 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद ही नौकरी खोजने निकल गई थी.

कोचिंग में रिसेप्शनिस्ट

ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश कुमार मल्होत्रा बताते हैं कि उनकी बेटी ने 14 साल पहले एक प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट में बतौर रिसेप्शनिस्ट ज्वॉइन किया था. यह उसकी पहली नौकरी थी. कुछ समय के बाद उसने वो नौकरी छोड़ दी. ज्योति हिसार से 20 किलोमीटर दूर एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने लगी.

प्राइवेट स्कूल में सैलरी अच्छी नहीं होने के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ दी. इसके बाद राजकीय कॉलेज के पास स्थित मार्केट में एक प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में नौकरी करने लगी. ज्योति ने फिर से रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करना शुरू किया.

मोटा बैंक बैलेंस रखने की चाह

ज्योति मल्होत्रा को पैसे की चाह इतनी थी कि वो अक्सर एक नौकरी छोड़कर दूसरी पकड़ लेती थीं. इस दौरान कोरोना काल में वो गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी कर रही थीं. अपनी आखिरी नौकरी छोड़कर वो वापस हिसार पहुंची और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने लगी.

ये भी पढ़ें: पिकअप ड्राइवर की बेटी बनी SDM, YouTube से पढ़कर चंपारण की ज्योति को शानदार रैंक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >