World Toughest Exam: UPSC पिछड़ गया, दुनिया की 10 सबसे कठिन परीक्षाओं में भारत के 3 Exams, देखें नाम

World Toughest Exam: दुनिया भर में कई परीक्षाएं ऐसी हैं जिन्हें सबसे कठिन माना जाता है, क्योंकि इनमें सफलता पाना बेहद मुश्किल होता है. ये परीक्षाएं केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि मानसिक क्षमता, विश्लेषण कौशल और धैर्य की भी कड़ी परीक्षा लेती हैं. World of Statistics की एक रिपोर्ट के अनुसार, विश्व की 10 सबसे कठिन परीक्षाओं की सूची जारी की गई है.

World Toughest Exam: दुनियाभर में कई ऐसी परीक्षाएं होती हैं जिन्हें पास करना बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है. इन परीक्षाओं में न केवल ज्ञान, बल्कि मानसिक दृढ़ता, विश्लेषण क्षमता और धैर्य की भी परीक्षा ली जाती है. कई देशों की चयन प्रक्रिया इतनी कठिन होती है कि लाखों उम्मीदवारों में से सिर्फ कुछ ही सफल हो पाते हैं. World of Statistics की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 10 कठिन परीक्षाओं की लिस्ट जारी हुई है.

World Toughest Exam: दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाएं

दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं की लिस्ट में भारत की तीन बड़ी परीक्षाएं शामिल हैं. पहली परीक्षा है IIT-JEE (Advanced) जिसे भारत में इंजीनियरिंग के लिए सबसे कठिन प्रवेश परीक्षा माना जाता है. इसमें हर साल लाखों छात्र शामिल होते हैं लेकिन सीटें बहुत सीमित होती हैं. इसका पाठ्यक्रम गहरा और जटिल होता है, जिसमें गणित, भौतिकी और रसायन शास्त्र की गहन समझ जरूरी होती है.

UPSC सिविल सेवा परीक्षा

दूसरा नाम है UPSC सिविल सेवा परीक्षा का, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए होती है. यह परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में होती है और इसकी सफलता दर 0.1% से भी कम होती है. हालांकि, पहले भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में इसका नाम सबसे ऊपर था.

क्रमांकदेश/क्षेत्रपरीक्षा का नामविवरण/क्षेत्र
1चीनGaokaoविश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा
2भारतIIT JEEइंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
3भारतUPSCसिविल सेवा परीक्षा
4इंग्लैंडMensaउच्च IQ मेम्बरशिप टेस्ट
5अमेरिका/कनाडाGREस्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा
6अमेरिका/कनाडाCFAवित्तीय विश्लेषक प्रमाणपत्र परीक्षा
7अमेरिकाCCIEनेटवर्किंग विशेषज्ञता प्रमाणन
8भारतGATEस्नातकोत्तर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
9अमेरिकाUSMLEमेडिकल लाइसेंसिंग परीक्षा
10अमेरिकाCalifornia Bar Examवकालत (बार) परीक्षा

तीसरी परीक्षा GATE है. गेट परीक्षा इंजीनियरिंग के मास्टर्स कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. इसे ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) कहा जाता है. यह परीक्षा पास करने के बाद आप प्रतिष्ठित संस्थानों में मास्टर डिग्री कोर्स, जैसे कि एमटेक (MTech), में प्रवेश ले सकते हैं.

DU Admission Guide 2025: CUET के बाद Delhi University में एडमिशन कैसे मिलेगा? ऐसे बनती है Merit

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >