Vishwakarma Puja 2026: हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है. यह पर्व भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है, जिन्हें हिंदू धार्मिक परंपरा में शिल्प, निर्माण, वास्तुकला और तकनीकी कौशल से जोड़ा जाता है. लेकिन विश्वकर्मा पूजा का महत्व केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है. शिक्षा के नजरिए से देखें तो यह दिन इंजीनियरिंग, ITI, पाॅलिटेक्निक और वोकेशनल एजुकेशन से जुड़े छात्रों के लिए भी खास संदेश देता है.
Vishwakarma Puja Education Connection: शिक्षा से क्या है संबंध?
भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और शिल्प-कौशल का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि विश्वकर्मा पूजा को स्किल और प्रैक्टिकल ट्रनिंग के नजरिए से भी समझा जा सकता है. किसी भी तकनीकी क्षेत्र में केवल किताबों से मिली जानकारी पर्याप्त नहीं होती, बल्कि उस ज्ञान को मशीनों, उपकरणों और वास्तविक परिस्थितियों में इस्तेमाल करने की क्षमता भी जरूरी होती है.
ये भी पढ़ें: Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानें हिस्ट्री, फैक्ट्स और इस दिन का महत्व
Engineering Students के लिए क्यों खास है विश्वकर्मा पूजा?
इंजीनियरिंग की पढ़ाई में छात्रों को डिजाइन, मशीन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, सिविल स्ट्रक्चर और दूसरी तकनीकी चीजों की जानकारी दी जाती है. पढ़ाई के दौरान लेबोरेट्री वर्क, प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल ट्रैकिंग के जरिए स्टूडेंट्स अपने नाॅलेज को वास्तविक परिस्थितियों में इस्तेमाल करना सीखते हैं. विश्वकर्मा पूजा इसी नाॅलेज से क्रिएशन तक के सफर को समझने का एक अवसर देती है.
ये भी पढ़ें: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानें इतिहास और महत्व
ITI और Polytechnic Students के लिए महत्व
विश्वकर्मा पूजा का संबंध ITI और पाॅलिटेक्निक जैसे स्किल बेस्ड कोर्स से भी आसानी से जोड़ा जा सकता है. इन कोर्स में छात्रों को इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, मशीनिस्ट और अन्य तकनीकी ट्रेडों की ट्रेनिंग दी जाती है. इन क्षेत्रों में औजार और मशीनें सीखने और काम करने के प्रमुख साधन होते हैं.
Education में Skill Development का महत्व
आज एजुकेशन में स्किल बेस्ड लर्निंग और वोकेशनल एजुकेशन पर लगातार जोर दिया जा रहा है. इसका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ ऐसी प्रैक्टिकल स्किल देना है, जिनका इस्तेमाल वे आगे नौकरी, व्यवसाय या अपने प्रोफेशन में कर सकें.
ये भी पढ़ें: 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पर बिहार-झारखंड में स्कूल बंद रहेंगे या नहीं? जानें छुट्टी का अपडेट
