UPSSSC Recruitment 2026: 560 पदों की भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड

UPSSSC Pharmacist Final Answer Key 2026: त्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की 20 अगस्त को जारी कर दी है. 560 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट से फाइनल आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. कमीशन की ओर से अभी रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की गई है.

UPSSSC Pharmacist Final Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दिया है. कमीशन के इस संबंध में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर नाेटिफिकेशन जारी किया है. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.

UPSSSC Pharmacist Final Answer Key हुआ जारी

UPSSSC ने 20 अगस्त 2026 को फाइनल आंसर की अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की है. जिन स्टूडेंट्स ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब वेबसाइट पर जाकर अपनी फाइनल आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू हुई थी, जो 31 मार्च 2026 तक जारी थी. आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2026 तक थी. इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 जून 2026 को किया गया था. परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की 1 जुलाई 2026 को जारी की गई थी. हालांकि फिलहाल इसका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: गन्ना सुपरवाइज के पद पर बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 81000 से ज्यादा

UPSSSC Pharmacist Post Vacancy: कितने पद पर है वैकेंसी?

जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि कुल 560 पदों पर वैकेंसी है. हालांकि इसमें कैंटेगरी वाइज वैकेंसी हैं. बता दें कि Gen कैटेगरी के लिए 224 पद, OBC के 151 पद, EWS के 56 पद, SC के 118 पद और ST वर्ग के 11 पद शामिल हैं.

UPSSSC Pharmacist Final Answer Key 2026 Official Notification Check Here

Exam Fee and Age Lmit: एग्जाम फीस और एज लिमिट?

इस भर्ती के लिए सभी केटेगरी के कैंडिडेट्स से 25 रुपये एग्जाम फीस लिया गया है. फीस ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के जरिए जमा किया जा सकता है. वहीं आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई थी. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार एज लिमिट में छूट दीड जाएगी.

ये भी पढ़ें: UP आबकारी सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी, 32,891 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, कट-ऑफ भी जारी

UPSSSC Pharmacist Eligibility: क्या होगी एलिजिबिलिटी?

UPSSSC Pharmacist पद के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से डिप्लोमा इन फार्मेसी (D.Pharm) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. साथ ही कैंडिडेट का पंजीकरण उत्तर प्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल में होना आवश्यक है.

UPSSSC Pharmacist Final Answer Key 2026 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउजर खोलें.
  • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Notice Board/Important Announcements सेक्शन में जाएं.
  • यहां UPSSSC Pharmacist Answer Key 2026 से संबंधित लिंक खोजें.
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद फाइनल आंसर की की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • अब अभ्यर्थी अपनी परीक्षा के अनुसार उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और PDF डाउनलोड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: UPSSSC Auditor और Assistant Accountant का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >