UPSSSC JE Recruitment: बीटेक डिग्री वालों के लिए एक बुरी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के लिए अब BTech और BE डिग्री वाले अप्लाई नहीं कर सकेंगे. केवल इंजीनियरिंग फील्ड में डिप्लोमा वाले कैंडिडेट ही अप्लाई कर सकेंगे. यह फैसला लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद के बाद सामने आया है.
बीटेक कैंडिडेट्स ने खटखटाया SC का दरवाजा
जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई थी, जिसमें डिप्लोमा धारकों को ही वैकेंसी के लिए एलिजिबल माना गया था. इसके खिलाफ कुछ BTech कैंडिडेट्स ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और भर्ती में शामिल होने की मांग की. हालांकि, SC ने डिप्लोमा योग्यता को वैलिड माना और BTech डिग्री होल्डर की मांग स्वीकार नहीं किया.
केवल डिप्लोमा वाले ही कर सकते हैं अप्लाई
UPSSSC की जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती के तहत कुल 4,612 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. आयोग ने हाल ही में जारी अपडेट में स्पष्ट किया है कि केवल सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए पात्र होंगे. BTech/BE सिविल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से बाहर रखा गया है.
आयोग के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में आगे केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा जो निर्धारित डिप्लोमा योग्यता पूरी करते हैं. इससे डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए प्रतियोगिता अपेक्षाकृत कम होने की संभावना है.
4,612 पदों पर निकली है भर्ती
UPSSSC जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के तहत कुल 4,612 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती में केवल इंजीनियरिंग Diploma Holder कैंडिडेट्स को ही एलिजिबल माना गया है. लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद के बाद पात्रता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है. अब चयन प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित डिप्लोमा योग्यता के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी.
यह भी पढ़ें- UP Police कांस्टेबल एग्जाम सिटी जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा
