UPSC IAS Admit Card 2025 OUT: यूपीएससी का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC IAS Admit Card 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो चुका है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. ऐसे में जो उम्मीदवारी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

UPSC IAS Admit Card 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो चुका है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. ऐसे में जो उम्मीदवारी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 21 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया था. इस परीक्षा का आयोजन 25 में 2025 को होगा. आवेदन करने वाली उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

UPSC IAS Admit Card 2025 Download: ऐसे पाएं एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर UPSC Civil Services IAS Pre / Forest Service IFS Recruitment 2025 Admit Card के लिंक पर जाना होगा.
  • अब Download Here के ऑप्शन पर जाएं.
  • मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन कर सकते हैं.
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड खुल जाएगा.
  • एडमिट कार्ड चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

UPSC CSE Admit Card 2025 Download Here

UPSC Admit Card Details: इन डिटेल्स को जरूर करें चेक

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के नाम के अलावा माता-पिता का भी नाम होगा. एडमिट कार्ड में रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, एप्लीकेशन नंबर, एग्जाम सेंटर का पता, एग्जाम की टाइमिंग, एग्जाम की डेट, फोटो और सिग्नेचर जैसी डिटेल्स होंगे. इन डिटेल्स को चेक करने के बाद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करके एग्जाम सेंटर पर जाएं.

ये भी पढ़ें: शक्ति दुबे की बुकलिस्ट, टॉपर से जानें यूपीएससी के लिए बेस्ट बुक्स के नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >