UP Board 10th Result 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम का कर रहें हैं इंतजार, तो जान में पिछले पांच सालों में कब जारी हुआ था रिजल्ट

यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थी. हम आपको पिछले 5 वर्षों की यूपीएमएसपी हाई स्कूल रिजल्ट डेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

UP Board 10th Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 घोषित करने की उम्मीद है. एक बार घोषित होने के बाद, जो छात्र मैट्रिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं. शेड्यूल के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2024 22 फरवरी से 09 मार्च तक दो पालियों – सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी.

कब तक आ सकते हैं परिणाम

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित की गई थी. यूपी बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले 55 लाख से अधिक छात्र परिणामों पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम 2024 अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है.

कदाचार की घटनाओं में काफी कमी आई

इस साल, यूपी बोर्ड ने 12 वर्किंग डेज के भीतर कक्षा 10 और 12 की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की. बोर्ड द्वारा लागू किए गए विभिन्न सक्रिय उपायों के कारण, पिछले वर्षों की तुलना में उम्मीदवारों के बीच कदाचार की घटनाओं में काफी कमी आई है.

जानें कब होगा विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, जल्द आ सकते हैं परिणाम

पिछले 5 वर्षों में यूपी बोर्ड के परिणाम कब जारी हुए?

पिछले कुछ सालों से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित किए जाते रहे हैं. अगर इस ट्रेंड पर ध्यान दें तो इस साल भी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया जा सकता है. जानिए पिछले 5 सालों में कब जारी हुए यूपी बोर्ड के 10वीं के नतीजे.

जानें पिछले पांच सालों में कब कब जारी हुआ था यूपी 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

2019 अप्रैल 27
2020 27 जून
2021 जुलाई 31
2022 जून 18
2023 अप्रैल 25

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >