UGC Scholarship 2026: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) जल्द ही नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर National Scholarship for Post Graduate Studies (NSPG) और Ishan UDAY Special Scholarship Scheme के लिए आवेदन शुरू करेगा. आवेदन शुरू होते ही योग्य छात्र ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे.
मास्टर्स करने वालों को मौका
अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में रेगुलर मोड से पोस्टग्रेजुएशन के पहले साल में दाखिला लिया है, तो यह स्कॉलरशिप आपके बहुत काम आ सकती है. NSPG योजना का मकसद आर्थिक परेशानी की वजह से किसी भी छात्र की पढ़ाई न रुके.
इस स्कॉलरशिप के तहत चुने गए छात्रों को हर महीने 10 हजार रुपये दिए जाएंगे. यानी दो साल में कुल 1.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. इससे छात्र अपनी फीस, किताबें और दूसरे जरूरी खर्च आसानी से पूरे कर सकेंगे.
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों के लिए खास तोहफा
UGC की Ishan UDAY Special Scholarship Scheme खासतौर पर उत्तर-पूर्वी राज्यों के छात्रों के लिए बनाई गई है. अगर किसी छात्र ने नॉर्थ ईस्ट के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की है और अब किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में रेगुलर अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लिया है, तो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है.
इस स्कॉलरशिप के तहत कोर्स के अनुसार हर साल 10 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह सहायता तीन से पांच साल तक मिल सकती है.
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Ishan UDAY स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के परिवार की सालाना आय 4.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं दोनों स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ सिर्फ पात्र उम्मीदवारों को मिलेगा. UGC ने साफ किया है कि आवेदन की तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: कॉलेज की फीस की टेंशन खत्म! 9वीं से PhD तक के स्टूडेंट्स के लिए 2026 में NSP स्कॉलरशिप
