UGC-NET Exam: 15 जनवरी को होने वाली UGC-NET की परीक्षा स्थगित

UGC-NET Exam: पोंगल और मकर संक्रांति सहित अन्य त्योहारों के कारण 15 जनवरी को होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा स्थगित हो गई है. इसकी जानकारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दी.

UGC-NET Exam: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने बताया, “15 जनवरी 2025 को होने वाली UGC-NET दिसंबर 2024 परीक्षा को स्थगित कर दिया है. 15 जनवरी 2025 को पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्यौहारों के कारण UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा को स्थगित करने की मांग के बाद यह निर्णय लिया गया है. परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी. 16 जनवरी 2025 को होने वाली परीक्षा पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी.”

उम्मीदवार ताजा अपडेट के लिए NTA की वेबसाइट पर जाएं

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA की वेबसाइट www.nta.ac.in और https//ugcnet.nta.ac.in पर जाएं. UGC-NET दिसंबर 2024 से संबंधित किसी भी स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nte.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >