TS POLYCET Result 2024 : जल्द जारी होगा रिजल्ट, जाने लेटेस्ट अपडेट्स

TS POLYCET Result 2024 जल्द ही पॉलिसेट का रिजल्ट स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एंड ट्रेनिंग तेलंगाना द्वारा जारी कर दिया जाएगा. कैंडिडेट्स जो 24 मई 2024 को हुए परीक्षा में शामिल हुए थे, रिजल्ट जारी होते ही अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट polycet.sbtet.telangana.gov.in पर देख सकेंगे.

TS POLYCET Result 2024 : तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एंड ट्रेनिंग एसबीटीईटी जल्द ही पॉलिसेट 2024 के नतीजे घोषित करेगा.अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल हुए थे, अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकेंगे.

TS POLYCET Result 2024

दिनांक 25 मई को एसबीटीईटी के द्वारा प्रोविजनल आंसर की रिलीज कर दी गई थी.कैंडीडेट्स को आंसर की से संबधित ऑब्जेक्शन होने पर, कैंडीडेट्स को बोर्ड के मेल jtsecy-sbtet@telangana.gov.in के माध्यम से ऑब्जेक्शन दर्ज करना था. जिसकी आखिरी समय सीमा 26 मई दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई थी.

Also Read : JIPMAT 2024 : सिटी इंटिमेशन स्लिप हुआ जारी, देखें डाउनलोड लिंक

Also Read : GAT- B,BET Results 2024 के रिजल्ट हुए जारी, यहां से देखें रिजल्ट

Also Read : Maharashtra SSC 10th Result 2024 आज होगा जारी, यहां से करे चेक

TS POLYCET Result 2O24 : कैसे करे रिजल्ट डाउनलोड

●सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://polycet.sbtet.telangana.gov.in को ओपन करे.

● होमपेज पर दिखाई पड़ रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करे.

●कैंडिडेट्स अपना एप्लीकेशन नंबर और अन्य डिटेल्स दर्ज करे.

●आपका तेलंगाना स्टेट पॉलीसेट रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा

●रिजल्ट डाउनलोड करे और उसकी एक प्रिंटआउट निकाल ले और अपने पास सुरक्षित रखे.

TS POLYCET Result 2024 : कब जारी होगा रिजल्ट

तेलंगाना स्टेट पॉलिसेट परीक्षा का आयोजन 24 मई 2024 को आयोजित किया गया था. रिपोर्ट्स और सूत्रों की माने तो रिजल्ट परीक्षा के 12 दिन के अंदर जारी कर देने की संभावना है.परिणाम जून के पहले हफ्ते में जारी होने का अनुमान लगाया जा सकता है. इस परीक्षा में लगभग 92 हजार कैंडिडेट्स शामिल हुए थे.

कब से शुरू हो रहा काउंसलिंग

वही तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एंड ट्रेनिंग के द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया की तारीख रिजल्ट घोषित होने के पहले ही तय कर दी गई थी.काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जून 2024 से शुरू होगी.वेब एंट्री दिनांक 22 जून से स्टार्ट होगी वही पहले सीट एलॉटमेंट लिस्ट की बात करे तो वो 30 जून 2024 को जारी कर दी जाएगी. इस प्रोसेस का दूसरा फेज जुलाई में दुबारा स्टार्ट होगा.

काउंसलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण डेट्स

●पहला फेज काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जून से होगा

●पहला फेज वेब ऑप्शन – जून 22

●पहला फेज सीट एलॉटमेंट -30 जून

●दूसरे फेज की काउंसलिंग शुरू होने की तिथि – 7 जुलाई

●दूसरा फेज वेब ऑप्शन – 9 जुलाई

●दूसरा फेज सीट एलॉटमेंट – 13 जुलाई

●ऑप्शन फॉर इंटरनल स्लाइडिंग -21 जुलाई

●स्पॉट एडमिशन – 23 जुलाई

काउंसलिंग से जुड़े अधिक डिटेल्ड जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाईट पर दी गई जानकारी को ध्यान से देखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pranav Aditya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >