Tripura Board Result 2024 : कब जारी होगा त्रिपुरा बोर्ड 10,12 वी रिजल्ट?

Tripura Board Result 2024 : त्रिपुरा बोर्ड जल्द ही परीक्षा परिणाम की घोषणा करेगा.त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10,12 वी के परीक्षा परिणाम मई के अंत तक जारी होने की संभावना है,छात्र आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहे.

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBESE) 2024 त्रिपुरा बोर्ड के द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 के रिजल्ट को बहुत जल्द ही जारी करने की उम्मीद है. हालाक, अब तक बोर्ड के द्वारा रिजल्ट को लेकर किसी भी तरीके की अधिकारिक पुष्टि का अब भी इंतजार है. रिजल्ट की तारिख की भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है. हालांकि मीडिया रिपोर्टों की माने तो , रिजल्ट मई के आखिरी हफ्ते में जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है.रिजल्ट जारी होते ही सभी छात्र जो इस साल परीक्षा में उपस्थित हुए थे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbseresults.tripura.gov.in के माध्यम से देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे.

इस साल 2024 में त्रिपुरा बोर्ड ने 2 मार्च से 23 मार्च तक कक्षा 10 की परीक्षा को आयोजित किया था और उसमें लगभग 38,000 छात्रों ने परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था. वही कक्षा 12 की बात करे तो परीक्षा 1 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 27,000 छात्र बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थे.

Also Read :RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 जल्द होगी जारी, जानें रिवैल्यूएशन को लेकर क्या है अपडेट

Also Read : RBSE 8th Board Result 2024: कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 8वी रिजल्ट?

Tripura Board Result 2024 : पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?


साल 2024 की टीबीएसई परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. जो उम्मीदवार न्यूनतम जरूरी अंक हासिल नहीं कर पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंटरी परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा.

Tripura Board Result 2024 : कैसे देखे रिजल्ट?

●टीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट tbseresults.tripura.gov.in, tbse.tripura.gov.in, या Tripuraresults.nic.in को ओपन करे.

●सबसे पहले पेज पर जिस भी कक्षा का रिजल्ट देखना चाहते है उसके अनुसार कक्षा 10 रिजल्ट 2024 या कक्षा 12 रिजल्ट 2024 टैब को देखें और उस पर क्लिक करे

●एक नया लॉगिन पेज स्क्रीन पर आप देख पाएंगे. लॉगिन पेज पर अपनी जरूरी जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक कर दे.

●टीबीएसई कक्षा 10 या कक्षा 12 का परिणाम डिस्प्ले पर आपके सामने होगा. दिखाई गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक देखे.

●रिजल्ट को डाउनलोड करें और आगे की जरूर के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल ले और संभाल कर रखे.

Tripura Board Result 2024: पिछले साल किस दिन आया था रिजल्ट

साल 2023 में त्रिपुरा बोर्ड के द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम 5 जून को जारी कर दिया गया था.कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में लगभग पास प्रतिशत 86.02 रहा, जिसमें लड़कियों का रिजल्ट लड़को से बेहतर रहा. वहीं 12वीं कक्षा की बात करे तो छात्रों का कुल पास प्रतिशत 83.2 रहा.

Tripura Board Result 2024: तिथि को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

छात्र इस बात का ध्यान रखे की तारीख और समय को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है. बोर्ड के द्वारा किसी भी तरीके का कोई अपडेट आने पर आप अपडेट यहां भी देखा जा सकेगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट से जुड़े रहे.

Also Read : Raja Ram Mohan Roy Jayanti 2024: राजा राम मोहन रॉय की जयंती पर यहां देखें उनके अनमोल वचन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranav aditya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >