Today School Assembly News Headlines: दिन भर की बड़ी खबरें, 5 मिनट में हो जाएगा याद

Today School Assembly News Headlines: आजकल स्कूलों में बच्चों को देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं, ताकि वे रोजमर्रा की अहम घटनाओं से अपडेट रहें. इसका मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि उनकी सामान्य ज्ञान की नींव को मजबूत करना होता है. आइए, आज की यानी कि 18 फरवरी 2026 की देश विदेश की बड़ी खबरें देखते हैं.

Today School Assembly News Headlines: आजकल स्कूलों में बच्चों को देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं, ताकि वे रोजमर्रा की अहम घटनाओं से अपडेट रहें. इसका मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि उनकी सामान्य ज्ञान की नींव को मजबूत करना होता है. आइए, आज की यानी कि 18 फरवरी 2026 की देश विदेश की बड़ी खबरें देखते हैं.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

असम में राजनीतिक हलचल

असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को राज्य के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा से मुलाकात की. बैठक के बाद सीएम ने बताया कि भूपेन बोरा 22 फरवरी को बीजेपी का दामन थामेंगे.

आज हुई CBSE 10वीं बोर्ड मैथ्स की परीक्षा

17 फरवरी को सीबीएसई मैथ्स बोर्ड की परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सभी एग्जाम सेंटर पर कराई गई.

Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें

तारिक रहमान ने ली PM पद की शपथ

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सुप्रीमो तारिक रहमान ने मंगलवार (17 फरवरी) को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इसी के साथ 20 साल तक शासन से दूर रहने के बाद बीएनपी ने एक बार फिर सत्ता में वापसी की है.

बांग्लादेश में लिंचिंग के शिकार हुए परिवार को 18 लाख का मुआवजा

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के दौरान हिंदू समुदाय पर हुए हमलों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी थी. इसी बीच अंतरिम सरकार ने लिंचिंग के शिकार दीपु दास के परिजनों को 18.52 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 चरण में भारत को ग्रुप जी-1 में रखा गया

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 चरण में भारत को ग्रुप जी-1 में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के साथ जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज शामिल हैं. वहीं ग्रुप जी-2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ पाकिस्तान की टीम है, जिसका स्थान नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के बाद पूरी तरह तय होगा.

यह भी पढ़ें- सब भगवान के हाथ में है, एग्जाम सेंटर से निकलते ही CBSE स्टूडेंट ने कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >