11 की फीस, बदली स्टूडेंट की तकदीर! Khan Sir ने बताया सच

Khan Sir: खान सर ने हाल ही में एक शो में बताया कि उन्होंने कई बच्चों को सिर्फ 11 रुपये में पढ़ाया है. खान सर ने इस शो में और भी कई राज खोले.

Khan Sir: खान सर हमेशा अपने पढ़ाने के अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वे न सिर्फ स्टूडेंट्स को अच्छी एजुकेशन देने के लिए जाने जाते हैं बल्कि उन्हें मोटिवेट भी करते हैं. उनके कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वे स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए मोटिवेट करते हुए दिखे हैं. वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे उन्होंने एक ऐसा सच बताया, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे.

कॉमेडी शो में पहुंचें खान सर

दरअसल, द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) का चौथा सीजन के एक एपिसोड में खान सर, अलख पांडे और नितिन विजय जैसे फेमस शिक्षकों को बुलाया गया है. इन शिक्षकों ने हंसी लगाने के साथ-साथ कई ऐसे राज बताए, जो अब दर्शकों के बीच आश्चर्य का विषय बन गया है. इसी शो में खान सर ने भी अपनी टीचिंग को लेकर कई खुलासे किए.

हर सेक्टर में पढ़ाए बच्चे हैं: खान सर

उन्होंने कहा कि वे अपने स्टूडेंट्स को ऐसी पढ़ाई पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे उनकी कमाई हो सके. उन्होंने बताया कि उनके पढ़ाए हुए स्टूडेंट्स आज विभिन्न सेक्टर में काम कर रहे हैं. खान सर ने बहुत ही गर्व से कहा कि ऐसा कोई सेक्टर नहीं है, जिसमें मेरे पढ़ाए स्टूडेंट्स नहीं हैं.

बैंड बाजे वाले को बनाया PCS अधिकारी

उन्होंने आगे कहा कि मुंबई रेलवे स्टेशन पर करीब 150 बच्चे ऐसे मिल जाएंगे जिनको उन्होंने लॉकडाउन में 11 रुपये में पढ़ाया है. इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन एजुकेशन का फायद बताते हुए कहा कि उनके एक स्टूडेंट हैं जिनका नाम जिशान है, वो बैंड पार्टी में गाना गाते थे. आज वो PCS अधिकारी हैं. मजिस्ट्रेट की पोस्ट पर आज की डेट में काम कर रहे हैं.

107 करोड़ के ऑफर को खान सर ने क्यों ठुकराया

शो की बातचीत में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने खान सर से उस तथाकथित 107 करोड़ रुपये की नौकरी के ऑफर के बारे में भी पूछा, जिसे उन्होंने (खान सर) ने ठुकरा दिया था. इस पर खान सर ने कहा कि जब वे स्टूडेंट तो उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया है, जिसमें आर्थिक संकट भी शामिल रहा है. उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत युवा अपनी पूरी स्टूडेंट लाइफ में रिजर्व ट्रेन की टिकट नहीं खरीद पाते हैं. ऐसे में वे चाहते थे कि शिक्षा सभी के लिए सुलभ हो.

यह भी पढ़ें- कौन हैं NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, सेल्फी लेने के लिए जुटी भीड़ का वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >