JEE Main Topper 2026: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी होने के साथ ही कई राज्यों से होनहार स्टूडेंट्स की सफलता की कहानी सामने आ रही है. ऐसा ही एक कहानी चंडीगढ़ के आरुष सिंघल की है, जिन्होंने JEE Main में AIR रैंक 8 हासिल किया है. उनके परिवार ने कभी भी उन पर IIT का प्रेशर नहीं डाला. फिर भी आरुष ने अपने गोल के लिए लगातार मेहनत की और आखिरकार सफलता हासिल कर ली.
पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिस है जरूरी
आरुष ने 100 परसेंटाइल स्कोर करते हुए देश के टॉप छात्रों में जगह बनाई. उनका कहना है कि सफलता का सबसे बड़ा मंत्र कॉन्सेप्ट की मजबूत समझ और रेगुलर प्रैक्टिस है. वे पढ़ाई के साथ-साथ मॉक टेस्ट देते थे और हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों को एनालाइज करते थे.
तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से बनाई दूरी
तैयारी के दौरान उन्होंने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, ताकि पढ़ाई पर पूरा फोकस किया जा सके. उन्होंने रोजाना करीब 10- 12 घंटे पढ़ाई की और एक फिक्स रूटीन अपनाया, जिसमें छोटे-छोटे ब्रेक भी शामिल थे.
आरुष हमेशा से पढ़ने में अच्छे थे
आरुष पहले भी कई शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. अब उनका अगला लक्ष्य JEE Advanced को क्रैक करना है. वे आगे चलकर IIT Bombay से कंप्यूटर साइंस (CSE) इंजीनियरिंग करना चाहते हैं. उनकी सफता दिखाती है कि अगर सही दिशा में अनुशासन के साथ रेगुलर प्रैक्टिस की जाए तो सफलता जरूर मिलती है.
सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स आंध्र से
NTA ने 20 अप्रैल को जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. इस परीक्षा में कुल 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है. 100 परसेंटाइल में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के हैं. राजस्थान और दिल्ली से भी कुछ स्टूडेंट्स हैं.
यह भी पढ़ें- यूपी के लाल ने किया कमाल! JEE Main परीक्षा में दूसरी बार पाई सफलता
