कौन हैं जमुई की बेटी संस्कृति, बनीं यूपी की नई IAS, UPSC Rank 17

IAS Sanskriti Trivedy: यूनियन पब्लिस सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस 2024 परीक्षा के लिए कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो गई है. सिविल सर्विस की परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले 179 IAS को कैडर अलॉट कर दिया गया है. जमुई की रहने वाली संस्कृति त्रिवेदी को यूपी कैडर मिला है.

IAS Sanskriti Trivedy: यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 परीक्षा के लिए कैडर अलॉटमेंट लिस्ट आ गई है. देश के नए IAS ऑफिसर्स को उनका कैडर मिल गया है. इस बार बिहार को 10 नए IAS ऑफिसर (Bihar New IAS officer) मिले हैं. वहीं, बिहार के जमुई की रहने वाली IAS संस्कृति त्रिवेदी को उत्तर प्रदेश कैडर मिल गया है. आइए एक नजर संस्कृति त्रिवेदी की यूपीएससी जर्नी पर डालते हैं.

IAS Sanskriti Trivedy Success Story: कौन हैं संस्कृति त्रिवेदी?

संस्कृति त्रिवेदी (IAS Sanskriti Trivedy) मूलरूप से बिहार के जमुई जिले की रहने वाली हैं. हालांकि, संस्कृति की स्कूलिंग झारखंड के रांची से हुई है. उन्होंने रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की है. साइंस स्ट्रीम से संस्कृति को 94.4% मार्क्स प्राप्त हुए थे.

दिल्ली से पढ़ाई

स्कूलिंग खत्म होने के बाद संस्कृति त्रिवेदी दिल्ली चली गईं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद जेएनयू में एडमिशन लिया. JNU से संस्कृति ने पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. इसके साथ ही वो सिविल सर्विस की तैयारी में लग गईं.

सिविल सर्विस में मिली सफलता

साल 2022 की सिविल सर्विस परीक्षा में संस्कृति को सफलता हासिल हुई. उन्हें 352 रैंक मिला जिसके बाद उनका चयन इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विस (IDAS) के लिए हो गया. संस्कृति ने इसके बाद फिर से यूपीएससी देना का फैसला किया. हालांकि, जॉब के साथ उनके लिए यह करना आसान नहीं था.

एक इंटरव्यू में वो बताती हैं कि उन्होंने दिन में 15 से 17 घंटे तक लगातार पढ़ाई की. उनकी मेहनत रंग लाई और सिविल सर्विस 2024 की परीक्षा में उन्हें AIR 17 प्राप्त हुआ. उन्होंने घर पर रहकर ही पढ़ाई की और 17वीं रैंक पाई. उनका सेलेक्शन IAS सर्विस के लिए हो गया. अब कैडर अलॉटमेंट में उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला है.

यह भी पढ़ें: बिहार को मिले 10 नए IAS, सीतामढ़ी के राज कृष्ण को होम कैडर, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >