Aashna Chaudhary Success Story: बिना कोचिंग, सिर्फ सेल्फ स्टडी के दम पर बनीं IPS अधिकारी, AIR 116 किया हासिल

IPS Aashna Chaudhary Success Story: उत्तर प्रदेश के पिलखुवा की आशना चौधरी ने दो असफल प्रयासों के बाद हार नहीं मानी. तीसरे प्रयास में उन्होंने UPSC परीक्षा में AIR 116 रैंक हासिल कर IPS बनने का सपना पूरा किया. बिना कोचिंग उनकी यह सफलता कड़ी मेहनत और सेल्फ स्टडी की मिसाल है.

IPS Aashna Chaudhary Success Story: अगर मेहनत और लगन सच्ची हो, तो रास्ता कामयाबी तक जरूर पहुंचता है. ठीक इसी बात को प्रूव करते हुए उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक छोटे से शहर पिलखुवा की बेटी आशना चौधरी ने UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की है. उनकी कहानी आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का एक बेहतरीन उदाहरण है. आइए उनकी इस सक्सेस स्टोरी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Aashna Chaudhary Education: जानिए उनकी एजुकेशनल जर्नी

आशना चौधरी ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में 96.5% अंक हासिल किया. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में बैचलर डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर डिग्री हासिल की. उन्होंने एक NGO के साथ भी काम किया, जो जरूरतमंद बच्चों की मदद करता है. इसके बाद उन्होंने तीसरे प्रयास में UPSC क्रैक किया.

IPS Aashna Chaudhary Service Details Check Here

Aashna Chaudhary UPSC Rank: कितना रैंक किया हासिल?

आशना चौधरी के अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि वह UPSC में AIR 116वां रैंक हासिल की हैं. वह यूपी कैडर के 2023 बैच से हैं. उन्होंने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के, सिर्फ सेल्फ-स्टडी और टार्गेटेड तैयारी से हासिल की है.

Aashna Chaudhary Preparation: जानिए कब शुरू की तैयारी

अपने परिवार से प्रेरित होकर आशना चौधरी ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. पहले दो प्रयासों में असफल होने के बाद, हार मानने के बजाय उन्होंने अपनी रणनीति बदली और भी कड़ी मेहनत की. उन्होंने अपनी गलतियों का एनालिसिस किया, तैयारी के तरीके में सुधार किया और मॉक टेस्ट के जरिए रिविजन करते हुए सफलता हासिल की.

ये भी पढ़ें: चाय बेचने वाले का बेटा बना अफसर, बिहार के बेटे ने UPSC CAPF ने हिसिल किया 81वां रैंक, जानें उनकी सफलता की कहानी

Aashna Chaudhary Social Media: सोशल मीडिया पर हैं काफी एक्टिव

आशना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर फिलहाल उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह कैंडिडेट्स तक यह संदेश पहुंचाती हैं कि "असफलता अंत नहीं है, बल्कि सफलता की ओर एक कदम है."

ये भी पढ़ें: दूध पहुंचाने वाला बना असिस्टेंट कमांडेंट, दीपक लखारा ने UPSC CAPF में हासिल की AIR 106


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >