UPSC Success Story: नौकरी छोड़कर शुरू की UPSC की तैयारी, शुभंकर प्रत्यूष पाठक ने पहले प्रयास में हासिल की AIR 11, जानें उनकी कहानी

IAS Shubhankar Pratyush Pathak Succcess Story: बिहार के रहने वाले शुभंकर प्रत्यूष पाठक ने UPSC CSE 2021 में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 11 हासिल की. जानें IIT से इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी कैसे की और किस रणनीति से परीक्षा में सफलता हासिल की.

IAS Shubhankar Pratyush Pathak Succcess Story: UPSC परीक्षा क्लियर करने के लिए स्टूडेंट्स सालों साल मेहनत करते हैं, बावजूद इसके वे परीक्षा क्रैक नहीं कर पाते हैं. हालांकि बिहार के रहने वाले शुभंकर प्रत्यूष पाठक ने साबित कर दिखाया है कि ठोस रणनीति हो, तो मंजिल पहले प्रयास में भी हासिल की जा सकती है. उन्होंने UPSC CSE 2021 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 11 हासिल किया है. उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में पाई है. आइए उनकी इस सक्सेस स्टोरी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

IAS Shubhankar Pratyush Pathak Education Background: क्या है उनका एजुकेशन बैकग्राउंड?

IAS शुभंकर प्रत्यूष पाठक के LinkedIn पर दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने 2013 में दिल्ली स्थित संस्कृति स्कूल से अपनी 10वीं की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद 2015 में उन्होंने इसी स्कूल से 89.20% के साथ 12वीं पास की. शुभंकर प्रत्यूष पाठक ने 2020 में IIT(ISM) धनबाद से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BTech किया है. उन्होंने सिस्को सिस्टम्स, बैंगलोर में अपनी इंटर्नशिप पूरी की, जिसके बाद उन्होंने सिस्को सिस्टम्स, बैंगलोर में डिजिटल नेटवर्क आर्किटेक्चर सेंटर (DNAC) बिजनेस यूनिट में फुल-टाइम एम्प्लॉई के तौर पर काम किया था.


ये भी पढ़ें: प्राइवेट नौकरी छोड़ फुलवारी शरीफ की प्रिया रानी बनीं IAS, पहली ही पोस्टिंग में मिली सासाराम की जिम्मेदारी

IAS Shubhankar Pratyush Pathak UPSC Journey: इंजीनियरिंग से UPSC तक का सफर

UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने फरवरी 2021 में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि 2020 में जब लॉकडाउन हुआ, तब उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू करने की ठानी थी. UPSC क्रैक कर ट्रेनिंग पूरी होने के बाद, उन्होंने IAS अधिकारी के तौर पर ज्वाइन किया है.

ये भी पढ़ें: CoBRA यूनिट की पहली महिला अधिकारी, जानिए कौन हैं IPS संजुक्ता पराशर

IAS Shubhankar Pratyush Pathak Study Strategy: कैसे पढ़ाई कर पाई सफलता?

मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि लक्ष्मीकांत, स्पेक्ट्रम और NCERT जैसी किताबों की सहायता से उन्होंने पढ़ाई की थी. इसके अलावा उन्होंने कई फुल लेंथ माॅक टेस्ट दिए थे. साथ ही उन्होंने उम्मीदवारों को टाइम मैनेजमेंट की सही प्रैक्टिस करने पर फोकस करने के बारे में कहा है.

ये भी पढ़ें: UPSC Success Story: अलवर की लघिमा तिवारी पहले प्रयास में बनीं IAS, बिना कोचिंग AIR 19 किया हासिल, जानें उनकी सक्सेस स्ट्रेटेजी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >