राज्य सरकार की नौकरी चाहिए? जानें ये 5 ऑप्शन

Government Jobs 2026: झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश है? जानिए JPSC, JSSC, Police, Teacher, Health Department आदि में हर साल कितनी वैकेंसी निकलती है. सरकारी नौकरी के ये 5 बेहतरीन विकल्प जिसमें आवेदन करना है बहुत आसान है.

Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी का सपना हर युवा देखता है फिर चाहे वो राज्य सरकार की हो या केंद्र सरकार की. अच्छी सैलरी, पेंशन, सुरक्षा, सम्मान और ऐसी कई सुविधाओं के कारण सरकारी नौकरी युवाओं की पहली पसंद है.

ऐसे में आज हम बात करेंगे झारखंड राज्य की सरकारी नौकरियों के बारें में जैसे की JPSC, JSSC आदि. लाखों छात्र-छात्राएं हर साल इन भर्तियों की तैयारी करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पाती है कि आखिर उनके लिए कौन-कौन सी मुख्य भर्तियां निकलती हैं, कितनी वैकेंसी आती हैं और कहां से अप्लाई करना चाहिए.

नतीजा ये होता है कि वे मौके हाथ से चूक जाते हैं. अगर आप भी झारखंड में स्थायी सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) चाहते हैं तो चिंता न करें आज हम आपको 5 सरकारी नौकरियों के बारें में बता रहे है जिनके जरिए आप राज्य सरकार में अच्छी नौकरी पा सकते हैं. साथ ही हर साल इनमें लगभग कितनी वैकेंसी निकलती है वो भी बता रहे हैं.

  1. Jharkhand Public Service Commission (JPSC)
    झारखंड की सबसे बड़ी और फेमस भर्ती आयोग है JPSC. यहां Deputy Collector, DSP, SDM जैसी Group-A अधिकारी स्तर की नौकरियां निकलती हैं. इसके अलावा Assistant Professor, Drug Inspector आदि पोस्ट भी आती रहती हैं. ये नौकरियां पावर और अच्छी सैलरी के लिए सबसे बेहतर मानी जाती हैं. इस नौकरी के जरिए आप राज्य सेवा में अपना सहयोग दे सकते हैं.

वैकेंसी: हर साल लगभग 100 से 400 (Combined Civil Services में 100-350, Lecturer आदि में अतिरिक्त) वैकेंसी निकलती है.

  1. Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC)
    ग्रुप C और D स्तर की सबसे ज्यादा नौकरियां JSSC के जरिए ही निकलती हैं. इसके तहत Assistant, Inspector, Auditor, Clerk, Statistical Supervisor जैसी हजारों पोस्ट आती हैं. इसके अलावा PGT, TGT टीचर भर्ती भी JSSC ही कराता है. ये 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए सबसे अच्छा और बड़ा ऑप्शन है.

वैकेंसी: हर साल लगभग 500 से 3000+ (JTGLCCE में 500-600, Teacher और अन्य में ज्यादा) वैकेंसी निकलती है.

  1. झारखंड पुलिस भर्ती
    कॉन्स्टेबल, सब इंस्पेक्टर और होम गार्ड की भर्तियां रेगुलर निकलती रहती हैं. शारीरिक रूप से फिट युवाओं के लिए ये बहुत अच्छा विकल्प है. इस नौकरी से सरकारी नौकरी के साथ-साथ यूनिफॉर्म और रिस्पेक्ट भी मिलती है.

    वैकेंसी: Constable में हर साल लगभग 3000-5000+, Home Guard में 500-1000+ (जिला-वार निकलती रहती हैं) वैकेंसी निकलती है.
  2. स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की भर्तियां
    ANM, Staff Nurse, Lab Technician, Teachers और Medical Officers जैसी पोस्ट अक्सर निकलती रहती हैं. ये भर्तियां recruitment.jharkhand.gov.in पोर्टल पर आती हैं. कॉन्ट्रैक्ट और रेगुलर दोनों तरह की वैकेंसी यहां मिलती है.

वैकेंसी: स्वास्थ्य में हर साल लगभग 1000-3000+ (ANM, Nurse, Doctors आदि), शिक्षा में Teachers की हजारों पोस्ट की वैकेंसी निकलती है.

  1. झारखंड हाईकोर्ट और अन्य विभाग
    हाईकोर्ट में Assistant, Stenographer, Lower Division Clerk (LDC) की भर्तियां होती हैं. इसके अलावा विभिन्न विभागों में Engineering, IT, Forest Guard आदि पोस्ट भी समय-समय पर निकलती रहती हैं.

वैकेंसी: हाईकोर्ट में हर साल लगभग 200-500+, अन्य विभागों में सैकड़ों वैकेंसी निकलती है.

जान लें ये बातें भी

  • JPSC और JSSC दोनों में One Time Registration (OTR)जरूर कर लें.
  • रोजाना recruitment.jharkhand.gov.in चेक करते रहें.
  • झारखंड का स्थानीय निवासी होने पर कई भर्तियों में आरक्षण और प्रेफरेंस भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: दौड़ और फिटनेस अच्छी है? पाएं ये सरकारी नौकरी!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bhumi Sharma

Bhumi Sharma is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >