SSC CHSL 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन, 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ कार्यालयों एवं संवैधानिक निकायों/ न्यायाधिकरणों आदि में लोअर डिवीजन क्लर्क/ जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 2536 पदों को भरा जायेगा.
आप कर सकते हैं आवेदन
लोअर डिवीजन क्लर्क/ जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट पद के लिए 12वीं पास होना चाहिए, वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर (विशिष्ट मंत्रालयों) लिए 12वीं में साइंस स्ट्रीम व मैथ्स होना अनिवार्य है.
आयु सीमा
आयु 18 से 27 वर्ष तय है. आवेदक का जन्म 2 अगस्त, 1999 से पहले और 1 अगस्त, 2008 के बाद न हुआ हो. आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : Internship Opportunities : वर्क फ्रॉम होम, कोलकाता और पटना में इंटर्नशिप के अवसर
वेतनमान
एलडीसी/ जेएसए के लिए 19,900 से 63,200 रुपये और डीइओ के लिए 25,500 से 81,100 रुपये प्रतिमाह.
जानें परीक्षा का पैटर्न
एसएससी सीएचएसएल, 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जिसे दो चरणों टियर-1 और टियर-II में आयोजित किया जायेगा. टियर-1 परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार एवं बहुविकल्पीय प्रश्नों की होगी, जिसमें जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एवं इंग्लिश लैंग्वेज पर आधारित कुल 100 प्रश्न (प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न) पूछे जायेंगे. 200 अंकों के इन प्रश्नों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा. टियर-II का पेपर पैटर्न व सिलेबस जानने के लिए अधिसूचना देखें.
ऐसे करें आवेदन
एसएससी के नये पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 7 अक्तूबर, 2026.
विवरण देखें : https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_of_adv_chsl_2026.pdf
