Today School Assembly News Headlines: आजकल स्कूल में देश विदेश की खबरें असेंबली में सुनाई जाती हैं. इससे स्टूडेंट्स करेंट मुद्दों से अपडेट रहते हैं. आज यानी कि 16 फरवरी की सबसे बड़ी खबर है IND-PAK मैच से जुड़ा अपडेट. साथ ही देश- विदेश की बड़ी खबरें जानेंगे.
Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें
पीएम नहीं ओम बिरला जाएंगे बांग्लादेश
बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद पर शपथ ग्रहण के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल होंगे.
भारत और अमेरिका की बीच हुई ट्रेड डील किसानों के लिए विश्वासघात: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका और भारत के बीच हुई ट्रेड डील पर फिर से सवाल उठाया है. उन्होंने अमेरिका के साथ हुई इस ट्रेड डील को किसानों के साथ हुआ विश्वासघात बताया.
Today School Assembly News Headlines: विदेश की बड़ी खबरें
बांग्लादेश पीएम का शपथ ग्रहण
बांग्लादेश चुनाव में बंपर जीत के बाद बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. ढाका में 17 फरवरी 2026 को शपथ ग्रहण होना है.
जर्मनी में पाक सेना प्रमुख की किरकिरी
जर्मनी में पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर को सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया और ID दिखाने के लिए कहा. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और उनका काफी मजाक बन रहा है.
Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें
वूमेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में पाकिस्तान की हार
Womens Rising Stars Asia Cup: ACC वूमेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में इंडिया ए ने पाकिस्तान ए को 8 विकेट से करारी हार दी. वृंदा दिनेश ने 29 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए.
पत्नी संग नजर आए रोहित शर्मा
भारत-पाकिस्तान मुकाबला में रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ मैदान पर नजर आए.
इंडिया पाक मैच में ईशान किशन का जलवा
भारतीय टीम के स्टार ओपनर ईशान किशन ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक टी20 विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान की स्पिन आक्रमण की रणनीति को नाकाम कर दिया. उन्होंने महज 40 गेंदों में 77 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए मैच का पूरा समीकरण भारत के पक्ष में मोड़ दिया.
