WB Board 10th Result 2025: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2 मई को, तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन

WB Board 10th Result 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2 मई 2025 को सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेगा. छात्र रोल नंबर और जन्मतिथि से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे.

WB Board 10th Result 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने कक्षा 10वीं (माध्यमिक परीक्षा) के परिणाम जारी करने की तारीख और समय का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने बताया है कि WB माध्यमिक परीक्षा 2025 के नतीजे 2 मई को सुबह 9 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष और एडहॉक कमेटी के सदस्य करेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट result.wbbsedata.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे. ध्यान दें कि ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए एडमिट कार्ड में दिया गया रोल नंबर और सही जन्मतिथि बहुत जरूरी होगी.

रिजल्ट जारी होने के लगभग 45 मिनट बाद, यानी सुबह 9:45 बजे से परिणाम लिंक एक्टिव हो जाएगा और छात्र अपना स्कोर देख सकेंगे. इसके अलावा, सभी स्कूलों को 2 मई को ही सुबह 10 बजे से अपने-अपने बोर्ड कैंप कार्यालयों से छात्रों की मार्कशीट और सर्टिफिकेट मिल जाएंगे. स्कूल प्रशासन बाद में छात्रों को यह दस्तावेज वितरित करेगा.

कैसे चेक करें West Bengal Board 10वीं का रिजल्ट ?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध “WBCHSE कक्षा 10वीं परिणाम” के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
  • फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपकी वेस्ट बंगाल कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

Also Read: Success Story: न्यूजरूम से IAS तक… बिहार की पत्रकार बेटी को UPSC में रैंक 51

Also Read: Sarkari Naukri: बिहार में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, तुरंत कर लें अप्लाई

Also Read: Sarkari Naukri: बिहार में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, तुरंत कर लें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >