UPTET 2026 के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

UPTET 2026 Application: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ गई है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन फॉर्म भर लें.

UPTET 2026 Application: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. जो उम्मीदवार अब तक किसी वजह से फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए अब एक और मौका मिल गया है.

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार अब UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 03 मई 2026 तय की गई है. पहले यह तारीख 26 अप्रैल 2026 थी, लेकिन सर्वर और ओटीपी से जुड़ी दिक्कतों को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया है.

ऐसे करें UPTET 2026 के लिए आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा.
  • सबसे पहले होमपेज पर UPTET 2026 Application लिंक पर क्लिक करें.
  • अब New Registration पर जाकर जरूरी जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा.
  • अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

एप्लीकेशन फीस

UPTET 2026 के लिए आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है. General / OBC / EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस देना होगा. SC / ST वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये रखा गया है. PH (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये फीस तय किया गया है. फीस का भुगतान Net Banking या SBI E Challan के माध्यम से किया जा सकता है.

अगर आवेदन भरते समय कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवार 08 मई 2026 तक उसमें सुधार कर सकते हैं. इसके लिए करेक्शन विंडो उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही बैंक रिकंसिलिएशन की प्रक्रिया भी इसी तारीख तक पूरी करनी होगी.

यह भी पढ़ें: JPSC ने खत्म की टेंशन, एडमिट कार्ड वाला रजिस्ट्रेशन नंबर ही मान्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >