UPSC CDS 2 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा. इस रिजल्ट के आधार पर कुल 483 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिनमें पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी शामिल हैं.
UPSC ने CDS (II) 2025 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मई 2025 से शुरू की थी. आवेदन की अंतिम तारीख 17 जून 2025 थी. परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 को किया गया था. CDS का फाइनल रिजल्ट 30 मार्च 2026 को जारी हुआ था, जबकि Officers Training Academy का फाइनल रिजल्ट 7 अगस्त 2026 को घोषित किया गया है.
483 उम्मीदवारों को मिली सफलता
UPSC की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के मुताबिक कुल 483 उम्मीदवारों ने अंतिम चयन हासिल किया है. इनमें 455 पुरुष और 28 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. इन अभ्यर्थियों का चयन Combined Defence Services Examination (II) 2025 और उसके बाद Services Selection Board (SSB) इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है.
ये भी पढ़ें: 12 वर्षों में अच्छा बदलाव, 2013 के मुकाबले 2025 में छात्र-शिक्षक रेशियो में हुआ सुधार
UPSC CDS OTA Final Result ऐसे करें चेक
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर उपलब्ध Final Result या What's New सेक्शन पर क्लिक करें.
- UPSC CDS OTA Final Result 2026 के लिंक को खोलें.
- स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की PDF खुल जाएगी.
- PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
सरकार की ओर से पुरुषों के लिए 276 और महिलाओं के लिए 19 वैकेंसी की जानकारी दी गई थी. चयनित उम्मीदवार अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले 124वें शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स के तहत चेन्नई स्थित Officers Training Academy में ट्रेनिंग लेंगे.
ये भी पढ़ें: SBI में 1538 पदों पर वैकेंसी, जनरल कैटेगरी वाले नहीं कर सकते अप्लाई
